CG Goverment

Latest CG Goverment News

पीएम मोदी ने की छत्तीसगढ़ के सीएम की सराहना, बोले- छत्तीसगढ़ का कायाकल्प कर रहे हैं विष्णुदेव

डेडियापाड़ा में जनजातीय गौरव दिवस पर अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के कार्यों की प्रसंशा रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सराहना की है। गुजरात के डेडियापाड़ा में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उद्बोधन के दौरान…

भैरमगढ़ में दो ठिकानों पर 350 बोरी अवैध धान जब्त, प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर 15 नवंबर से धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। इसी बीच जिला प्रशासन अवैध धान के भंडारण और परिवहन पर विशेष सतर्कता बरत रहा है। बीजापुर जिला महाराष्ट्र और तेलंगाना की सीमाओं से घिरा होने के कारण, अन्य राज्यों से अवैध धान के…

व्यापारी एकता और भिलाई की पहचान का प्रतीक बनेगा ‘भिलाई गौरव दिवस’, 19 दिसंबर को भव्य आयोजन

भिलाई। भिलाई चेंबर ऑफ कॉमर्स ने द्वारा 19 दिसंबर को ‘भिलाई गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। यह दिन हर भिलाईवासी और व्यापारी समाज के लिए गर्व का अवसर है, क्योंकि इसी दिन ही भिलाई को छत्तीसगढ़ चेम्बर में स्वतंत्र जिला का दर्जा प्राप्त हुआ था। यह आयोजन व्यापारी…

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के थर्ड सीजी एनसीसी एयर स्क्वाड्रन के कैडेट्स जगदलपुर में उड़ान का प्रशिक्षण कर रहे हैं प्राप्त

रायपुर। युवाओं का आसमान में उड़ान भरने का सपना अब तेजी से साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष प्रयासों का परिणाम है कि जशपुर जिले के पी.एम. जवाहर नवोदय विद्यालय को थर्ड सीजी एनसीसी एयर स्क्वाड्रन की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसी क्रम में यहां के एनसीसी…

जल संसाधन विभाग के अमीन भर्ती परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों के लिए जारी हुए विशेष निर्देश

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन पद हेतु आगामी माह 7 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले भर्ती परीक्षा परीक्षा में अधिक संख्या में परीक्षार्थियों की उपस्थिति को देखते हुए शासन एवं प्रशासन ने परीक्षा को सुचारू, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के…

पीएम श्री स्कूल अभनपुर की बड़ी उपलब्धि : – विद्यार्थियों को मिल रहा शासकीय योजनाओ का लाभ

रायपुर । रायपुर जिले में  अभनपुर  के  पी.एम. स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छत्तीसगढ़ शासन की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था का उज्ज्वल उदाहरण बनकर उभर रहा है। विद्यालय द्वारा शैक्षणिक, सह-पाठ्यक्रम तथा अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए नई उपलब्धियाँ हासिल की हैं। शासन द्वारा संचालित सरस्वती…

धान से मिले पैसों से खुद के लिए वाहन खरीदेंगे-किसान गंगाराम

रायपुर । खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 हेतु धान खरीदी का शुभारंभ अवसर पर जशपुर जिले के गम्हरिया चौक स्थित धान खरीदी केंद्र में ग्राम झीलिंग के किसान गंगा यादव ने सर्वप्रथम अपना धान विक्रय किया। उन्होंने कहा कि धान से मिले पैसों से खुद के लिए वाहन खरीदूंगा l किसान…

मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस 16 नवंबर के अवसर पर मीडिया जगत से जुड़े सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।  मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हमारे लोकतंत्र की विशेषता और आधारशिला है। निष्पक्ष प्रेस और निर्भीक पत्रकारिता स्वस्थ लोकतंत्र के लिए आवश्यक…

धान खरीदी कार्य में लापरवाही पर दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित, बालोद कलेक्टर ने की कार्रवाई

रायपुर। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने पर कलेक्टर बालोद श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों नवल किशोर साहू एवं रवि वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी नवल किशोर…

बिलासपुर शहर में स्थापित होगी भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा, सीएम ने की घोषणा

देश के जनजातीय समाज को आगे बढ़ाने का काम कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर। पुलिस परेड ग्राउंड, बिलासपुर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विशाल जनसमूह को संबोधित…

राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में छाए छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी, देशभर में रहे दूससे स्थान पर, सीएम ने दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाया है। यह प्रतियोगिता ओडिशा के सुंदरगढ़ में 11 नवंबर से 15 नवंबर 2025 तक आयोजित की गईइस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के लगभग 7000 खिलाड़ियों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़…

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, छत्तीसगढ़ में पहले दिन 19464 क्विंटल धान का उपार्जन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- किसानों की सुविधा सर्वोपरि : रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्रदेश के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का शुभारंभ किया गया। उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने आए किसानों का स्वागत तिलक एवं पुष्प भेंट कर आत्मीयता से किया गया। खरीदी केन्द्रों…

मुख्यमंत्री साय ने 329 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान पुलिस ग्राउंड में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में जिले को विकास की नई सौगात देते हुए 329 करोड़ 77 लाख रूपए से अधिक की लागत वाले 47 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 309 करोड़…

सीएम साय बोले- छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित

रायपुर । धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में विभिन्न जनजातीय समाज के प्रमुखों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री का पारंपरिक सिहाड़ी माला,…

स्वरोजगार से जोड़ने की विशेष पहल, मंत्री नेताम ने किया प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

रायपुर । कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने शनिवार को बलरामपुर में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र (आरसेटी), संगवारी जेंडर संसाधन केंद्र (जीआरसी) तथा समुदाय प्रबंधित ट्रेनिंग सेंटर (सीएमसीटी) का उद्घाटन किया। मंत्री नेताम ने केंद्र के  प्रशिक्षण कक्षों, शयनकक्ष, भोजनकक्ष, रसोईकक्ष का बारीकी से अवलोकन किया और संचालित गतिविधियों की…