CG Goverment

Latest CG Goverment News

राजधानी में शंखनाद महासत्संग : सीएम साय हुए शामिल…. श्रीश्री रविशंकर व उनके संस्थान के कार्यों को सराहा

श्रीश्री रविशंकर द्वारा नक्सल विचारधारा से प्रभावित युवाओं से विकास की मुख्यधारा में शामिल होने का आव्हान रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में श्रीश्री रविशंकर के शंखनाद महासत्संग कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने श्रीश्री रविशंकर जी से प्रदेश की सुख, समृद्धि और…

CG News : अवैध उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ के इस जिले में कलेक्टर ने वसूला एक लाख से ज्यादा का जुर्माना

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से खनिज अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सूरजपुर जिले में कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा उत्खनन वाले ईलाकों में सतत् निगरानी की जा रही है। विशेष रूप से पुल-पुलिया व एनीकट के आसपास अवैध खनिज…

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 965 करोड़ 18 लाख रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के लिए 709 करोड़ 87 लाख रूपए और श्रम विभाग के लिए 255 करोड़ 31 लाख 9 हजार रूपए की अनुदान मांगें पारित रायपुर।  विधानसभा में आज वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 965 करोड़ 18 लाख…

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में जनजाति सलाहकार परिषद की पहली बैठक… अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की पुनर्गठन पश्चात पहली बैठक विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक-आर्थिक उन्नयन, प्रशासनिक सुधार और संस्कृति संरक्षण से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कैबिनेट…

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पर हुआ वर्कशॉप… महिला अधिकारियों ने जाना पॉक्सो एक्ट क्या है?

घरेलु हिंसा, कार्यस्थल पर यौन प्रताड़ना अंतर्गत विशाखा कमेटी जैसे विषयों पर दी गई जानकारी रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें, छत्तीसगढ़ की पीसीपीएनडीटी एवं एआरटी शाखा द्वारा नवा रायपुर स्थित स्वास्थ्य भवन में वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में महिला अधिकारियों…

बस्तर की समृद्ध लोक संस्कृति का भव्य उत्सव ‘‘बस्तर पंडुम 2025’’ का आगाज 12 मार्च से

रायपुर। छत्तीसगढ़ की अनूठी आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से ‘‘बस्तर पंडुम 2025’’ का भव्य आयोजन 12 मार्च से शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप इस आयोजन के माध्यम से बस्तर संभाग की समृद्ध लोककला, रीति-रिवाज, पारंपरिक जीवनशैली और…

भिलाई में जल्द बनेगा स्केटिंग ट्रैक और स्वीमिंग पूल, प्रियदर्शनी परिसर जगह चयनित.. कुल 7 करोड़ होंगे खर्च

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा के सुपेला स्थित प्रियदर्शनी परिसर में बहुत जल्द भिलाईवासी न केवल तैराकी का लुत्फ उठा सकेंगे बल्कि वर्षों से स्केटिंग ट्रैक के अभाव में सड़क और घर की छत पर प्रेक्टिस करने वाले बच्चों के लिए शानदार स्केटिंग ट्रैक भी तैयार होने जा रहा है। वैशाली…

CG News : बिना जोड़ के पत्थरों से बनी रहस्य व रोमांच से भरा घाघरा मंदिर, जिसे देख हैरान रह जाते हैं पर्यटक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में स्थित घाघरा मंदिर अपने रहस्यमयी निर्माण और अनोखी स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है। बिना किसी जोड़ने वाले पदार्थ के सिर्फ पत्थरों को संतुलित करके बनाई गई इस प्राचीन संरचना का झुका हुआ स्वरूप इसे और भी रोचक बनाता है। छत्तीसगढ़ के इतिहास और…

छत्तीसगढ़ में शुरू हुए चार नए महिला थाने, सीएम साय ने किया उद्घाटन… 840 नए उपनिरक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

पुलिस केवल कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और सुरक्षा का भी प्रतीक – मुख्यमंत्री साय रायपुर। छत्तीसगढ़ के चार जिलों में नए महिला थानों की स्थापना की गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी में आयोजित कार्यक्रम में इन चारों…

मुख्यमंत्री साय ने किए माता कौशल्या व श्रीराम के दर्शन, पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के ग्राम चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने माता कौशल्या एवं प्रभु श्रीराम के…

छत्तीसगढ़ में 3 नक्सलियों ने हथियारों के साथ किया सरेंडर, सीएम साय बोले- सरकार की नीति से प्रभावित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले तीन कुख्यात नक्सलियों ने हथियारों के साथ पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। गरियाबंद में एडीजी विवेकानंद सिन्हा, आईजी अमरेश मिश्रा और सीआरपीएफ के अफसरों की मौजूदगी में एसडीके एरिया कमेटी के डिप्टी कमांडर दिलीप उर्फ संतु ने अपने दो साथियों व ऑटोमैटिक हथियार के…

छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति : 3 लाख करोड़ का निवेश, चार तरह के पावर प्लांट से बनेगी अपार ऊर्जा

‘छत्तीसगढ़ एनर्जी इंवेस्टर्स समिट’ में अदानी, जिंदल और एनटीपीसी समेत कई कंपनियों ने किया निवेश का ऐलान रायपुर। छत्तीसगढ़ अब ऊर्जा क्रांति की ओर तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को रायपुर में हुए ‘छत्तीसगढ़ एनर्जी इंवेस्टर्स समिट’ में कई बड़ी कंपनियों ने 3 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश…

शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में पुष्य नक्षत्र पर स्वर्णप्राशन किट व बाल रक्षा किट का किया जाएगा वितरण

रायपुर। राजधानी रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में पुष्य नक्षत्र पर 10 मार्च को स्वर्णप्राशन किट तथा बाल रक्षा किट का वितरण किया जाएगा। साथ ही शून्य से 16 वर्ष तक के बच्चों का स्वर्णप्राशन भी कराया जाएगा। पुष्य नक्षत्र पर 10 मार्च को स्वर्णप्राशन के लिए आयुर्वेद महाविद्यालय…

छत्तीसगढ़ में राज्य पुलिस सेवा के 18 अफसरों का प्रमोशन, गृहविभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य पुलिस सेवा के 18 अफसरों को प्रमोशन मिला है। कनिष्ठ श्रेणी उप पुलिस अधीक्षक संवर्ग के अधिकारियों को वरिष्ठ श्रेणी में नियुक्ति देते हुए इनके वेतनमान में भी वृद्धि की गई है। विभागीय छानबीन समिति की बैठक में समिति द्वारा की गई अनुशंसा के आधार पर…

महिला सशक्तिकरण की मिसाल: जागृति महिला स्व-सहायता समूह बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले का जागृति महिला स्व-सहायता समूह आज आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की महिला सशक्तिकरण नीतियों और महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से इस समूह ने आर्थिक मजबूती की ओर कदम बढ़ाया है। समूह की अध्यक्ष निरंजना चंद्राकर…