CG Goverment

Latest CG Goverment News

नारायणपुर में 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 48 लाख का था इनाम, सीएम साय बोले- बदल रहा है बस्तर

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में बुधवार को 16 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। सुरक्षाबलों के ऑपरेशन से घबराए नक्सली अब मुख्यधारा में लौट रहे हैं। जिन नक्सलियों ने सरेंडर किया है उनके खिलाफ 48 लाख रुपये का इनाम भी है। नक्सली माड़ डिवीजन, उत्तर ब्यूरो और कुतुल एरिया…

सीएम साय ने 233 प्रयोगशाला तकनीशियनों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया से सुरक्षित हुआ युवाओं का भविष्य

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सभागार में उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन के पद पर चयनित 233 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पारदर्शी और विश्वसनीय भर्ती प्रक्रियाओं से प्रदेश के युवाओं का…

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यशाला में हुए शामिल रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित सिविल लाइन के कन्वेंशन हॉल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यशाला में शामिल हुए और इसका शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गत वर्ष भी इसी सभागार में…

हृदय के पास छिपा था कैंसर, डॉक्टरों ने ढूंढकर किया ऑपरेशन, हार्ट की बड़ी नसों से सुरक्षित निकाला गया गाँठ

रायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के डॉक्टरों ने एक बार फिर 35 वर्षीय युवक के हृदय से चिपकी 11x7 सेंटीमीटर की जटिल कैंसरग्रस्त गांठ की सफल सर्जरी कर मरीज को नई जिंदगी दी है। मरीज को थाइमस ग्रंथि से उत्पन्न…

बस्तर ओलम्पिक : कमिश्नर और आईजी ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तैयारियों की समीक्षा, अफसरों को दिए निर्देश

जगदलपुर। कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने कहा कि शासन की मंशानुरूप बस्तर ओलम्पिक 2025 का आयोजन व्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग से सुनिश्चित करें। बस्तर ओलम्पिक के आयोजन के लिए कार्ययोजना तैयार कर प्रत्येक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारी एवं व्यवस्था समयपूर्व सुनिश्चित करें और इसमें अधिकाधिक प्रतिभागियों की सहभागिता हेतु…

बस्तर दशहरा लोकोत्सव : लालबाग मैदान में गूंजी पवनदीप और चेतना की आवाज, जनजातीय संस्कृति ने मन मोहा

जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा लोकोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार की शाम लालबाग मैदान एक यादगार मंच में तब्दील हो गया। इस भव्य सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड संगीत और बस्तर की समृद्ध जनजातीय परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शाम…

सुकमा के नक्सल प्रभावित नागाराम में बना नया सुरक्षा कैंप, शुरू हुई सुरक्षा और विकास की नई राह

सुकमा। बस्तर संभाग का सुदूरवर्ती और नक्सल प्रभावित इलाका नागाराम अब बदलाव की नई दहलीज पर खड़ा है। वर्षों से नक्सलियों के कोर ज़ोन माने जाने वाले इस गांव में पहली बार सुरक्षा बलों ने स्थायी डेरा डालते हुए नया सुरक्षा कैंप स्थापित किया है। यह कैंप छत्तीसगढ़ शासन की…

आंगनबाड़ी केंद्रों की बदली तस्वीर खेलते-खिलखिलाते नन्हे कदमों से संवर रहा भविष्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ी केंद्र अब पोषण और देखभाल के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के केंद्र बनते जा रहे हैं। महासमुंद जिले के शहरी सेक्टर-1 अंतर्गत संजय नगर-2, दलदली रोड और विश्वकर्मा वार्ड स्थित सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र इस परिवर्तन की सजीव मिसाल हैं। रंग-बिरंगी दीवारों, शैक्षणिक चित्रों, खेल-खेल में…

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ली ‘जीएसटी बचत उत्सव’ की विशेष समीक्षा बैठक, कहा- आम जनता को मिले घटी दरों का लाभ

रायपुर। नवा  रायपुर में आयोजित ‘जीएसटी बचत उत्सव’ की विशेष समीक्षा बैठक में वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री ओपी चौधरी ने राज्य के नागरिकों को जीएसटी की घटी दरों का त्वरित लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जीएसटी दरों में की गई कटौती का लाभ सीधे आम…

सीएम साय से मिले इसरो के वैज्ञानिक, मुख्यमंत्री ने कहा- इसरो की उपलब्धियां प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व का विषय

इसरो की यात्रा में छत्तीसगढ़ की भागीदारी, युवाओं के लिए नए अवसर और शासन की कार्यकुशलता बढ़ाने में इसरो की तकनीक के उपयोग पर हुई विस्तृत चर्चा रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इसरो अहमदाबाद केंद्र के निदेशक डॉ. एन. एम. देसाई के…

मिशन जल रक्षा मॉडल को राष्ट्रीय मंच पर मिली प्रशंसा, सेटेलाईट जीआईएस इमेजरी और मैप से हो रहा सटीक मूल्यांकन

राजनांदगांव। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित सुजलाम भारत - जल संचय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के जल रक्षा मिशन मॉडल को राष्ट्रीय मंच पर प्रशंसा मिली है। नई दिल्ली स्थित कन्वेंशन हॉल में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में जल रक्षा के राजनांदगांव जिले में किए जा…

छत्तीसगढ़ की बेटी, देश का गौरव — लखनी साहू को मिला “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार”

रायपुर। छत्तीसगढ़ की माटी ने एक बार फिर पूरे देश में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। कोरबा जिले की सुश्री लखनी साहू, ई. विश्वेश्वरैया इंजीनियरिंग कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेविका ने अपने समर्पण, सेवा और कर्मनिष्ठा से प्रदेश का नाम रोशन किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें “MY Bharat…

संतों के आशीर्वाद और जनसहयोग से छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है विकास और आस्था के मार्ग पर : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पुण्यभूमि माता कौशल्या की जन्मस्थली होने के साथ-साथ प्रभु श्रीराम का ननिहाल भी है — यह हमारे लिए परम सौभाग्य और गर्व का विषय है। प्रभु श्रीराम ने अपने चौदह वर्षों के वनवास काल का अधिकांश समय इसी पावन छत्तीसगढ़ की धरती पर व्यतीत किया, जिससे यह…

जंगल सफारी की बाघिन बिजली को हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस से किया गया रवाना, वनतारा में होगा इलाज

रायपुर। जंगल सफारी रायपुर में अस्वस्थ बिजली नमक बाघिन को पार्सल वैन (एसएलआरडी) के माध्यम से वनतारा जामनगर वाइल्डलाइफ रेस्क्यू एंड केयर सेंटर भेजा गया। मंगलवार को रायपुर रेलवे स्टेशन से गाड़ी संख्या 12834 हावड़ा अहमदाबाद ट्रेन से उसे रवाना किया गया। जंगल सफारी के अधिकारियों ने बताया कि 22…

राज्यपाल ने कोरिया में पीनट बटर हनी फ्लेवर्ड उत्पाद का किया शुभारंभ

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कोरिया जिले में कृषि विज्ञान केंद्र और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से तैयार किया गया पीनट बटर-हनी फ्लेवर्ड उत्पाद का शुभारंभ किया। राज्यपाल डेका ने उत्पाद की गुणवत्ता, स्वाद और पैकेजिंग की सराहना करते हुए कहा कि यह उत्पाद कोरिया जिले की सृजनात्मक सोच…