Baster

Latest Baster News

दिव्यांग बालिका का बनाया गया आधार कार्ड, शासन की योजनाओं का मिलेगा लाभ

रायपुर। आधार कार्ड बनाने कई दिनों से प्रयासरत बालिका के माता पिता को  अब राहत मिल गई है. कोंडागांव जिले के फरसगांव विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सोड़मा निवासी दिव्यांग बालिका गणेश्वरी मंडावी का आधार कार्ड नहीं बन पाने के कारण शासन की योजनाओं का लाभ से वंचित होने की जानकारी मिलने…

वन विभाग ने कोंडागांव की दो सॉ मिलों को किया सील

रायपुर। कोंडागांव वनमंडल में संचालित दो सॉ मिलों पर वन विभाग ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया है। यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी कोंडागांव के निर्देश पर संयुक्त वनमंडलाधिकारी  के मार्गदर्शन में की गई। उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल को प्राप्त शिकायतों में बताया गया था कि…

दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता 26 नवम्बर से

उत्तर बस्तर कांकेर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सिंगारभाट कांकेर में 26 से 29 नवम्बर तक दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. (कर्नल) गिरीश चंदेल तथा…

जिला स्तरीय पशु मेला का आयोजन 26 नवम्बर को ग्राम तेलावट में

उत्तर बस्तर कांकेर। पशुधन विकास विभाग के तत्वाधान में जिला स्तरीय पशु मेला उत्सव एवं प्रदर्शनी का आयोजन 26 नवम्बर बुधवार को दोपहर 12 बजे से कांकेर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत तेलावट में किया जाएगा। उक्त पशु मेला के मुख्य अतिथि कांकेर विधायक आशाराम नेताम होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप…

लोक कला महोत्सव में लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल प्रथम कोण्डागांव जिले का बढ़ाया मान

रायपुर। जनजातीय गौरव दिवस 2025 पर सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव में कोंडागांव जिले की लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। समारोह की मुख्य अतिथि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के…

हिडमा के एनकाउंटर के बाद दूसरे दिन 7 नक्सली ढेर, आंध्रप्रदेश के मारेडुमिल्ली 50 माओवादी गिरफ्तार

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों के मोस्टवांटेड नक्सली मडावी हिडमा के एनकाउंटर के बाद भी सुरक्षाबलों का एक्शन थमा नहीं है। मंगलवार को आंध्र प्रदेश में माडवी हिडमा और उसकी पत्नी समेत छह नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ था। दूसरे दिन यानी आज बुधवार को भी सात नक्सली ढेर कर दिए…

दक्षिण के तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए जगदलपुर से 356 तीर्थयात्रियों का जत्था हुआ रवाना

रायपुर। धार्मिक आस्था और सरकारी संकल्प का अद्भुत संगम बस्तर के टाऊन हॉल में तब देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 356 वरिष्ठ नागरिकों का जत्था दक्षिण भारत के पवित्र धामों एवं तीर्थ स्थलों के लिए रवाना हुआ। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस योजना ने…

टॉप नक्सली लीडर हिडमा एनकाउंटर में ढेर, आंध्र प्रदेश के मारेडुमिल्ली में हुई मुठभेड़ में मारा गया एक करोड़ का इनामी

मुठभेड़ में हिडमा की पत्नी राजे भी ढेर, कुल 6 माओवादियों के शव बरामद जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के मोस्ट वांटेड नक्सली लीडर हिडमा एनकाउंटर में ढेर हो गया है। तेलंगाना-छत्तीसगढ़ के बॉर्डर में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में कुल 6 नक्सलियों की मौत हुई है। इन्ही में एक हिड़मा और दूसरी उसकी…

शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, बोले- शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, इसके बिना जीवन अधूरा

मुख्यमंत्री ने जगतु माहरा बस्तर हाईस्कूल के जीर्णोद्धार हेतु डेढ़ करोड़ रुपए सहित पोस्ट-मैट्रिक छात्रावास भवन निर्माण की घोषणा की रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को जगदलपुर में शासकीय जगतु माहरा बस्तर हाईस्कूल के शताब्दी वर्ष समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। बस्तर हाईस्कूल के शताब्दी समारोह को संबोधित करते…

पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री साय

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर में सामाजिक-आर्थिक बदलाव के नए अध्याय की शुरुआत करते हुए सोमवार को जगदलपुर में ‘पंडुम कैफ़े’ का शुभारंभ किया। यह कैफ़े नक्सली हिंसा के पीड़ितों और समर्पण कर चुके सदस्यों के पुनर्वास हेतु छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसने हिंसा…

डिप्टी सीएम शर्मा की अपील… हथियार छोड़े नक्सली, बस्तर में शांति सुरक्षा और विकास सरकार की प्राथमिकता

जगदलपुर। उपमुख्यमंत्री व प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज बीजापुर जिला कार्यालय के इन्द्रावती सभागार में बीजापुर और सुकमा जिले के जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, सरपंचों तथा समाज प्रमुखों, मांझी, चालकी, गायता, पुजारी और पटेलों से संवाद किया। इस बैठक में डिप्टी सीएम ने…

गीदम के साप्ताहिक बाजार पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, फुटकर दुकानदारों से की चर्चा, ग्रामीणों ने नक्सल भय से मुक्ति पर जताया आभार

जगदलपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा रविवार को अपने बस्तर दौरे के दौरान गीदम पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय साप्ताहिक बाजार का दौरा किया। अपने सहज और मिलनसार स्वभाव के लिए प्रसिद्ध श्री शर्मा ने बाजार में घूमते हुए ग्रामीणों और व्यापारियों से आत्मीय बातचीत की तथा उनके हाल-चाल पूछे। बाजार में मौजूद…

CG Crime : सूने मकानों में सेंधमारी करने वाले बांग्लादेशी चोर पकड़ाए, फेरी वाला बनकर करते थे रेकी

आरोपियों के पास फर्जी आधार व वोटर कार्ड मिला, 20 लाख का मशरुका बरामद जगदलपुर। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर एक दिन पहले मुंबई से भागकर पहुंचा बांग्लादेशी नागरिक पकड़ाया था। उसके खिलाफ मुंबई में अपराधिक मामला दर्ज था। मुंबई पुलिस दुर्ग पहुंची और उसे अपने साथ ले गई। अब ताजा…

बेल्जियम के पर्यटक धनकुल एथनिक रिजॉर्ट पहुंचे, बस्तर की जनजातीय संस्कृति देख हुए अभिभूत

रायपुर। बेल्जियम से आए पर्यटकों के एक दल ने कोंडागांव स्थित धनकुल एथनिक रिजॉर्ट का भ्रमण किया। बस्तर की जनजातीय संस्कृति और जीवनशैली को नजदीक से जानने पहुंचे इन पर्यटकों ने रिजॉर्ट में स्थित ट्राइबल म्यूजियम का अवलोकन कर किया। आदिवासी कला, परंपराओं और जीवन दर्शन पर आधारित इस रिजॉर्ट…

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025 : बस्तर में निगरानी हेतु इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर गठित

जगदलपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर हरिस एस द्वारा जिला स्तरीय इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर एवं नियंत्रण कक्ष का विधिवत गठन करते हुए अधिकारी-कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति…