Baster

Latest Baster News

जगदलपुर में टिकटों की बुकिंग कर हड़प लिए 14 लाख, रेलवे चीफ बुकिंग सुपरवाइजर पर गबन का आरोप

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर रेलवे स्टेशन में कार्यरत रेलवे के चीफ बुकिंग सुपरवाइजर पर 14 लाख रुपए का गबन का अरोप लगा है। इस मामले में विशाखापट्नम की विजिलेंस टीम जांच के लिए पहुंची और सुपरवाइजर को लेकर गई है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के बाद मामले का…

दो मार्च को अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025, शांति के लिए दौड़ेंगे 5 हजार से अधिक प्रतिभागी

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में इस वर्ष भी अबूझमाड़ महोत्सव के तहत 2 मार्च को अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन का भव्य आयोजन होगा। हाफ मैराथन का शुभारंभ प्रातः 5:30 बजे से हाईस्कूल ग्राउंड, नारायणपुर में होगा। इसका आयोजन छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला प्रशासन, जिला पुलिस…

नारायणपुर में आईईडी की चपेट में आने से जवान घायल, सर्चिंग पर निकली थी टीम

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में आईईडी की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया है। घटना छोटे डोंगर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि जवानों की टीम नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्चिंग पर निकली थी, जहां एक जवान आईईडी की चपेट में…

राज्य में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन : नक्सलवाद पर लोकतंत्र की ऐतिहासिक जीत, दशकों बाद बस्तर के गांवों में गूंजेगा लोकतंत्र का स्वर

जनता ने चुना विकास का मार्ग, हिंसा को दिखाया बाहर का रास्ता रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण में लोकतंत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। बस्तर संभाग, जो दशकों तक नक्सलवाद के साए में रहा, अब लोकतंत्र के उजाले की ओर बढ़ रहा है। सुकमा…

मतदान के बीच छत्तीसगढ़ में आईईडी ब्लास्ट… दंतेवाड़ा में जवान के पैरों के चीथड़े उड़े… रायपुर रेफर

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के बीच दंतेवाड़ा में आईईडी ब्लास्ट की खबर आ रही है। यहां नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया जिसकी चपेट में आने से एक जवान के दोनों पैरों के चीथड़े उड़ गए। बताया जा रहा है कि जवान एरिया एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे…

Bijapur encounter : सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को किया ढेर, सभी के शव बरामद, सीएम साय बोले जल्द पूरा होगा संकल्प

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में रविवार को हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है। बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में  छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जवानों ने सभी 31 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। मुठभेड़ में 2 जवान…

Breaking News : बीजापुर में एक और बड़ा एनकाउंटर… सुरक्षाबलों ने किया 12 नक्सलियों को ढेर… सुबह से जारी है फायरिंग

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजापुर में एक और बड़ा एनकाउंटर हुआ है। बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि अब तक सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया…

जगदलपुर में मुख्यमंत्री साय का रोड शो… बोले- अटल विश्वास पत्र में किया गया हर वादा होगा पूरा, ट्रिपल इंजन की सरकार में होगा विकास

जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शनिवार को जगदलपुर में भारतीय जनता पार्टी का ऐतिहासिक और अभूतपूर्व रोड शो आयोजित हुआ, जिसमें भारी जनसमर्थन देखने को मिला। एयरपोर्ट से शुरू हुए इस भव्य रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया।…

दंतेवाड़ा से किरंदुल के बीच 19 दिन तक नहीं चलेगी यात्री ट्रेन… दोहरीकरण के लिए रेलवे ले रहा ब्लॉक

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में किरंदुल-कोत्तावालसा रेललाइन में दंतेवाड़ा से किरंदुल के बीच 9 से 27 फरवरी तक रेल (यात्री) सेवा प्रभावित रहेगी। भांसी और बचेली रेललाइन के समेली घाट सेक्शन में दोहरीकरण का काम चल रहा है। इस वजह से दंतेवाड़ा से किरंदुल के बीच 19 दिनों तक…

Breaking News : दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी मार डाला, घर में घुसकर परिवार के सामने रेत दिया गला

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। नगरीय निकाय चुनाव के बीच यहां सरपंच का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी की नक्सलियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि सरपंच प्रत्याशी की घर में घुसकर परिजनों के सामने गला रेत दिया। मामला…

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, चुनाव तैयारियों का लिया जायजा

रायपुर। आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने मंगलवार को जगदलपुर के धरमपुरा स्थित मॉडल कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और मतदान सामग्री वितरण एवं मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को कमिशनिंग की…

नारायणपुर में 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सीएम साय बोले- सरकार की नीति से प्रभावित हो रहे नक्सली

नारायणपुर। नारायणपुर जिले में 29 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित माओवादियों में 22 पुरूष व 07 महिला नक्सली शामिल हैं जो क्षेत्र में सक्रिय रूप से नक्सलियों के लिए काम करते थे। आत्मसमर्पण से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर सीएम…

बस्तर संभाग के 26 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, नक्सल उन्मूलन अभियान की सफलता से बदली तस्वीर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन इस बार इतिहास में खास दर्ज हुआ। वह गांव, जो कभी नक्सलियों के खौफ और आतंक के साए में जीने को मजबूर थे, अब शांति और विकास की नई राह पर चल रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित नक्सल…

दंतेवाड़ा के पूर्व भाजपा विधायक की बेटी ने की आत्महत्या, देहरादून में रहकर कर रही थी पढ़ाई

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से विधायक रहे स्व. भीमा मंडावी की बेटी दीपा मंडावी ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आत्महत्या कर ली। दीपा मंडावी देहरादून में रहकर फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रही थी। रविवार को उसने अपने कमरे में सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद…

नारायणपुर में नक्सलियों की धमकी… पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी सहित 6 लोगों को मौत की सजा देने का ऐलान

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने एक पर्चा जारी कर पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी सहित 6 लोगों को जनअदालत में मौत की सजा देने का फरमान जारी किया है। नक्सलियों का आरोप है कि यह सभी 4 लोग माइंस की दलाली व पुलिस व पुलिस कैंप का सहयोग…