Bhilai Breaking : पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर चेन स्नेचर…. पैदल जाती महिलाओं को बनाता था निशाना
एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग एवं थाना नेवई, मोहन नगर, भिलाई भट्ठी की संयुक्त कार्रवाई भिलाई। दुर्ग पुलिस ने बाइक पर घूम-घूमकर चेन स्नेचिंग करने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। अलग अलग थाना क्षेत्र में बदमाश ने इन घटनाओं को अंजाम दिया। लगभग 7 चेन स्नेचिंग के…
बलौदा बाजार डबल मर्डर का खुलासा : मां-बेटी के कत्ल का आरोपी गिरफ्तार, अवैध संबंध बनी हत्या की वजह
बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में एक दिन पहले हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम भदरा में मां-बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसी गांव में 35 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।…
सौभाग्य है कि देश में सर्वाधिक बाघ मध्यप्रदेश में हैं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश में नए टाइगर रिजर्व विकसित किए जाएंगे, मध्यप्रदेश अन्य राज्यों को भी उपलब्ध कराएगा टाइगरमुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और साहस के लिए वनकर्मियों को किया सम्मानित, अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रमभोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर बाघ प्रेमियों को बधाई देते…
जुआ सट्टा और शराब के अवैध कारोबार की शिकायत करना पड़ा भारी, पूर्व पार्षद के पिता पर कटर से हमला
भिलाई । जामुल क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद है। जुआ सट्टा और शराब के अवैध कारोबार का विरोध करने पर एक पूर्व पार्षद के पिता पर कटर से हमला बोला गया है। जामुल नगर पालिका से कुछ दूर पर नहर किनारे खुलेआम सट्टा खिलाने के साथ ही अवैध शराब…
करंट की चपेट में आई खेत में काम कर रही महिला, लोगों ने डंडा मारकर किया अलग, इलाज जारी
जगदलपुर। जगदलपुर के बकावंड ब्लॉक के ग्राम बागरिया में काम करने के दौरान एक बुजुर्ग महिला को करंट लग गया, जिसके बाद महिला को घायल अवस्था में डायल 112 की मदद से सीएचसी बकावंड लाया गया। जहां उसे बेहतर उपचार के लिए भर्ती किया गया है। मामले की जानकारी देते…
Bhilai : सनकी पति ने चलती कार से पत्नी को बाहर फेंका, पैर पर चढ़ा दी कार… घर पर की बुजुर्ग दादी सास से मारपीट
भिलाई। शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को चलती कार से फेंक दिया। इतना ही नहीं उसने पत्नी को कार से कुचलने की कोशिश भी की। इसमें पत्नी की जान बच गई पर पैर कार से कुचल गया। सोमवार शाम को…
केरल के वायनाड में भूस्खलन से भारी तबाही : अब तक 70 लोगों की मौत, मलबे में फंसी सैकड़ों जानें
वायनाड(एजेंसी)। केरल के वायनाड जिले में भारी बारिश के बाद भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी है। जिले के मेप्पाडी के पास अलग-अलग पहाड़ी इलाकों में मंगलवार तड़के भूस्खलन हुआ। मुंदकई और चूरलमाला शहर में सैकड़ों घर, गाड़ी और दुकानें पानी में डूब गए। इस हादसे में अब तक 70…
पेरिस ओलंपिक में भारत को दूसरा पदक : मनु भाकर ने सरबजोत के साथ मिलकर साधा कांस्य पर निशाना, रचा इतिहास
पेरिस (एजेंसी)। पेरिस ओलंपिक में भारत ने दूसरा पदक जीत लिया है। पहला पदक दिलाने वाली मनु भाकर ने दूसरा पदक भी दिलाया। मंगलवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मनु भागर ने कांस्य जीता है। भारत ने कांस्य पदक के मुकाबले में…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने चार नगर पालिकाओं में मोर संगवारी योजना का किया विस्तार
मोर संगवारी एप को किया लॉन्च, नागरिक घर बैठे ले सकेंगे 27 सेवाओं का लाभ रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सोमवार को लोरमी में प्रदेश की चार नवगठित नगर पालिकाओं मंदिर हसौद, बांकी मोंगरा, लोरमी और पंडरिया में मोर संगवारी योजना का विस्तार किया। उन्होंने लोरमी के मानस मंच…
Breaking News : हावड़ा-मुंबई मेल के डिरेल होने से कई ट्रेनें प्रभावित, इन ट्रेनों का बदला गया रूट… देखें पूरी सूची
रायपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे, चक्रधरपुर डिवीजन में 12810 हावड़ा - छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। वहीं कुछ ट्रेनों को…
सावन के दूसरे सोमवार को शिवमय हुई ट्विनसिटी, शिव महापुराण सुनने भक्तों का उमड़ा जनसैलाभ
शिवमहापुराण कथा का पांचवा दिन : CM विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी लगातर चौथे दिन कथा में हुई शामिल भिलाई। भिलाई के जयंती स्टेडियम मैदान में आयोजित शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन सावन के दूसरे सोमवार होने की वजह से विशाल संख्या में शिव भक्त पंडाल में एकत्रित हुए। कथा…
स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले, कई सीएमओ और डॉक्टर इधर से उधर
रायपुर। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। जिसमें कई जिलों के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएमएचओ) और सिविल सर्जनों को इधर से उधर किया गया है। तबादला आदेश लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जारी किया है। जारी लिस्ट के…
Big News : हावड़ा-मुंबई मेल डिरेल… ट्रेन के 18 डिब्बे पटरी से उतरे, तीन की मौत और 20 घायल
पहले से डिरेल मालगाड़ी के डिब्बे से टकराने से हुआ हादसा, रेलवे का राहत व बचाव कार्य जारी जमशेदपुर (एजेंसी)। हावड़ा-मुंबई मेल (12810) मंगलवार की सुबह हादसे का शिकार हो गई। झारखंड के जमशेदपुर के पास सरायकेला-खरसावां जिले में यह हादसा हुआ। मंगलवार सुबह लगभग 3.43 बजे मुंबई-हावड़ा मेल (12810)…
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को दी गई भावभीनी विदाई, सीएम साय ने दी स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं
रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को राजभवन में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सौजन्य मुलाकात कर उनके सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल को राजभवन परिवार की ओर से शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस…
छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने सरकार संकल्पित, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले-देश का सिरमौर राज्य बनने की क्षमता
छत्तीसगढ़ विजन@2047 तैयार करने संभाग स्तरीय संवाद में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री, युवाओं, किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों और प्रबुद्धजनों ने रखे विचार बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ संभावनाओं का प्रदेश है। देश के किसी और राज्य में इतने संसाधन और क्षमता नहीं है। यदि सुव्यवस्थित योजना बनाकर…


