Breaking News

Latest Breaking News News

डिप्टी सीएम विजय शर्मा पहुंचे बीजापुर के संवेदनशील गांव पालनार, पेड़ ने नीचे बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

शासन की योजनाओं का लाभ लेने ग्रामीणों को किया प्रेरित, कहा- बुनियादी सुविधाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता बीजापुर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बीजापुर जिले के सुदूर वनांचल के संवेदनशील गांव पालनार पहुंचे और वहां जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में आम जनता की समस्याएं सुनी और उनके…

आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी पर छत्तीसगढ़ के राहुल गुप्ता ने फहराया तिरंगा…. 7 हजार फीट से ज्यादा की चढ़ाई कर पहुंचे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्वतारोही यानी माउंटेन मैन राहुल गुप्ता ने पर्वतारोहण क्षेत्र में नया रिकॉर्ड कायम किया है। ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोजिअस्को में तिरंगा फहराया। राहुल, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के सबसे ऊंची चोटी माउंट कोजिअस्को 7 हजार 310 फीट की ऊंची चोटी पर चढ़ाई की, जो कि महाद्वीपों…

भारतीय सेना रायपुर में करेगी सैन्य कौशल का प्रदर्शन, सीएम साय ने ट्वीट कर दी जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राज्य सरकार की पहल पर अक्टूबर माह में भारतीय सेना राजधानी रायपुर में पहली बार अपने हथियारों एवं सैनिक कौशल की प्रस्तुति करने जा रही है। इस प्रर्दशनी में सेना के जवान सैन्य हथियार और सैन्य समान को प्रदर्शित करेंगे। सीएम विष्णुदेव साय ने…

दुर्ग में शुरू हुआ भिक्षुक पुनर्वास केन्द्र : रहने व खाने से लेकर मनोरंजन का रखा जाएगा ध्यान

दुर्ग। जिले में भिक्षुक पुनर्वास केन्द्र शुरू हो गया है। शुक्रवार को दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने भिक्षुक पुनर्वास केन्द्र का शुभारंभ किया गया। छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा अनुरुप जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा इस केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। इस केन्द्र को शुरू करने…

डिप्टी सीएम अरुण साव ने की PWD के कार्यों की समीक्षा, कहा- विभागीय कार्यों में न आए निगेटिव फीडबैक… अफसरों को निर्देश

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से नहीं हो कोई समझौता, निर्धारित अवधि में पूर्ण करें सभी काम रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने शुक्रवार को वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ अधीक्षण अभियंताओं और कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर रायपुर तथा दुर्ग राजस्व संभाग के कार्यों की समीक्षा…

स्वास्थ्य मंत्री ने किया गहन आईईसी अभियान का शुभारंभ… एड्स जागरुकता रथ को किया रवाना

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायपुर के कालीबाड़ी स्थित डीबी गर्ल्स कॉलेज में गहन आईईसी अभियान का शुभारंभ किया गया है। जायसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शिरकत की और युवाओं से अपने साथियों और अपने समुदाय में जागरूकता का संदेश फैलाने का आग्रह…

रायपुर की फैक्ट्री में जला 14 टन गांजा, नशीले कैप्शूल, इंजेक्शन और चरस भी स्वाहा… जानिए क्या है पूरा माजरा

रायपुर। राजधानी रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा के एक पॉवर प्लांट में 14 टन गांजा के साथ नशीले कैप्शूल, इंजेक्शन और चरस जैसे वस्तुओं को जला दिया गया। शुक्रवार को रायपुर रेंज के तमाम जिलों में पुलिस द्वारा जब्त किए गए गांजा सहित अन्य नशीली वस्तुओं को नष्ट करने की…

जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में होगा विधानसभा चुनाव, हरियाणा में एक अक्टूबर को मतदान… चार को आएंगे नतीजे

नईदिल्ली। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनाव की तरीखों का ऐलान कर दिया है। धारा 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में यह पहला चुनाव होगा। यहां तीन चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। 18 सितंबर को पहला चरण, 25 सितंबर को दूसरा चरण और 1 अक्टूबर को…

यूपी में सड़क हादसा, छत्तीसगढ़ के तीन लोगों की मौत…. सीएम साय ने जताई संवेदना

कौशांबी/बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सैनी क्षेत्र में खड़े ट्रेलर में शुक्रवार की सुबह पिकअप वाहन टकरा गया। हादसे में तीन कावंरियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 17 कांवरिए घायल हो गए। सभी कांवरिए छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रहने वाले हैं। देवघर बाबाधाम में जल…

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में होगा स्वदेशी मेले का आयोजन, सीएम साय ने किया ब्रोशर को विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा आयोजित होने वाले  'स्वदेशी मेला' की विवरणिका (ब्रोशर)  का विमोचन किया। छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों में 17 अक्टूबर 2024 से 9 मार्च 2025 तक स्वदेशी मेला…

Bhilai Breaking : खुर्सीपार में युवक की हत्या, खून से लथपथ मिली लाश…. जांच में जुटी पुलिस

भिलाई। खर्सीपार थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में बीती रात युवक की हत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार की सुबह मौके पर खून से लथपथ लाश देखकर मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर एएसपी सुखनंदन राठौर व सीएसपी छावनी सहित खुर्सीपार थाने की पुलिस पहुंची। पंचनामा…

CG Breaking : प्रधान आरक्षक ने खुद को मारी गोली, बीजापुर में था पदस्थ… अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के भैरमगढ़ थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनने के बाद साथी जवान उसे घायल अवस्था में अस्पताल लेकर गए लेकिन अस्पताल पहुंचने से…

स्वतंत्रता दिवस पर 46 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को मिला पुलिस पदक… सीएम साय ने किया सम्मानित

रायपुर। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य आयोजन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 46 पुलिस अधिकारियों और जवानों का उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदकों से सम्मानित किया। सीएम श्री साय ने पुलिस वीरता पदक से 26, राष्ट्रपति पुलिस पदक से 02, सराहनीय सेवा सुधार…

रत्नावली कौशल ने जगह जगह फहराया तिरंगा, शानदार वक्तव्य से जीत लिया लोगों का दिल

मुंगेली। भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छग शासन पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने स्वतंत्रता दिवस पर मुंगेली जिले के श्रीराम प्रभात श्री समिति द्वारा नया बस स्टैंड, बाल मंदिर स्कूल परमहंस वार्ड, उत्तरी शाला स्कूल सोनारपारा,ग्राम पंचायत चिरहुला के मुख्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराया।…

बीजापुर के 100 स्कूली बच्चों ने की हवाई यात्रा, राजधानी में की सीएम साय से मुलाकात और कही यह बात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बीजापुर के नवमी, दसवीं एवं ग्यारहवीं कक्षा के सौ छात्र-छात्राएं फ्लाईट से यात्रा कर पहली बार रायपुर आए हैं। इन छात्रों ने जगदलपुर से रायपुर तक हवाई जहाज में यात्रा की। आज स्वतंत्रता दिवस पर छू लो आसमां एजुकेशन सिटी बीजापुर में…