ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Accident : डंपर से टकराने के बाद कार में लगी आग, जिंदा जल गए आठ लोग… आग बुझी तो टुकड़ों में मिली लाशें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

Accident : डंपर से टकराने के बाद कार में लगी आग, जिंदा जल गए आठ लोग… आग बुझी तो टुकड़ों में मिली लाशें

By Mohan Rao
Published: December 10, 2023
Share
डंपर की ठोकर के बाद कार में लगी आग, आठ की मौत
SHARE

बरेली। शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार हो गई। घटना भोजीपुरा क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर शनिवार देर रात भीषण हादसा हो गया। भोजीपुरा थाने से कुछ दूरी पर डंपर से टकराने के बाद एक कार में आग गई। हादसे के बाद कार का दरवाजा भी नहीं खुला और कार सवार 8 लोग जिंदा जलकर मर गए। देर रात आग बुझाने के बाद जब शवों को निकाला गया तो सभी जलकर राख हो चुके थे।

मिली जानकारी के अनुसार बरेली के भोजीपुरा में नैनीताल हाईवे पर डंपर से टकराने के बाद कार में आग लगी तो उसका सेंट्रल लॉक भी फंस गया। डंपर में फंसी कार धू-धू कर जलती रही। किसी को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। कार के अंदर लोग जिंदगी के लिए छटपटाते रहे। लपटें शांत हुईं तो आठ जिंदगियां राख के ढेर में तब्दील हो चुकी थीं। कार की रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह करीब पांच फुट ऊंचे डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी ओर विपरीत दिशा से आ रहे डंपर में जा घुसी। डंपर भी लगभग इतनी ही तेज रफ्तार में था। वह कार को खींचकर 25 मीटर आगे तक ले गया। इस दौरान कार में आग लगी और वह डंपर में फंसकर रह गई।

प्राथमिक जांच में पता लगा है कि घटना के दौरान कार में लगा सेंट्रल लॉक नहीं खुला। इससे कार सवार अंदर ही फंसकर रह गए। अधिकतर लोग गर्म कपड़े पहने हुए थे। इस वजह से लपटों ने उनको बुरी तरह चपेट में ले लिया और उनकी चीखें भी अंदर ही घुटकर रह गईं। करीब 45 मिनट बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। कार से शवों को निकालना मुश्किल हो गया था। रात एक बजे उनके शवों को निकाला जा सका। अधिकतर शव राख में तब्दील हो चुके थे। उनमें से कुछ को टुकड़ों में निकालना पड़ा। इस दौरान सड़क में जाम भी लग गया। मृतकों में इरफान पुत्र भूरे निवासी मितापुर, मोहम्मद आरिफ पुत्र मन्नी, शादाब पुत्र अब्दुल माजिद, आसिफ पुत्र शमीम, आलिम पुत्र जाहिद अली, अय्यूब पुत्र यूनिस, मुन्ने पुत्र इस्माइल ओर आसिफ पुत्र यूसुफ शामिल हैं।

परेशान कर सकते हैं हार के कारण! वीरप्पा मोइली विधानसभा व लोकसभा की हार की कल से करेंगे चार दिवसीय समीक्षा
जम्मू-कश्मीर: पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, मोर्टार के साथ छोटे हथियारों से गोलीबारी
मास्क अभियान की एडीएम ने की मानिटरिंग… जुर्माना देने के बजाय फुटकर व्यापारी कर रहा था बहस, कराई उठक बैठक
T20 World Cup: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, प्रेक्टिस के दौरान कैप्टन रोहित शर्मा हुए चोटिल
चाकूबाजों, गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों की जांच, दुर्ग में 33 बदमाशों पर पुलिस ने कसी नकेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में सीएम के नाम पर आज हो सकता है सस्पेंस खत्म, दोपहर को होगी विधायक दल की बैठक
Next Article गोगामेड़ी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी समेत तीन गिरफ्तार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?