ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वनरक्षक भर्ती के दौरान अभ्यर्थी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचते तक मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedkorba

वनरक्षक भर्ती के दौरान अभ्यर्थी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचते तक मौत

By Mohan Rao
Published: December 14, 2024
Share
ब्रेकिंग न्यूज, Breaking News
SHARE

कोरबा। वन विभाग द्वारा बिलासपुर सर्कल के अंतर्गत आने वाले तीन वन मंडलों के 120 वनरक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया इंदिरा स्टेडियम में जारी है। शनिवार की सुबह भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक अभ्यर्थी की 200 मीटर की दौड़ पूरी करने के बाद अचानक तबियत बिगड़ गई। इस दौरान कुछ देर बाद ही वह नीचे गिर गया और वहां मौजूद मेडिकल की टीम द्वारा फर्स्ट एड देने के बाद उसे मेडिकल अस्पताल भेजा गया। जहां पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। वन विभाग ने इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है, जहां उनके आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया संपन्न होगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इंदिरा स्टेडियम में 4 दिसंबर से वनरक्षक की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। जहां इस कड़ी में शनिवार की सुबह 6 से 8 बजे की पाली में वन विभाग द्वारा भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। जिसमें पड़ोसी जिला जांजगीर चांपा के बलौदा थाना के ग्राम बना निवासी सुख सिंह 26 वर्ष भी पहुंचा था। जहां उसके द्वारा 200 मीटर की दौड़ लगाई गई थी। दौड़ लगाने के बाद अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई और वह नीचे बैठ गया। जैसे ही मेडिकल टीम को इसकी सूचना मिली मेडिकल की टीम मौके पर पहुंची और उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। फिर उसे मौजूद चिकित्सकों की टीम ने मेडिकल अस्पताल भेज दिया। वन विभाग की टीम तत्काल सुख सिंह को उपचार के लिए मेडिकल हॉस्पिटल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने सुख सिंह को मृत घोषित कर दिया।

सुख सिंह की मौत कैसे और किन परिस्थिति में हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। आगे चिकित्सकों के टीम द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक के कारण का खुलासा हो पाएगा। अब तक भर्ती प्रक्रिया में 7000 से अधिक अभ्यर्थियों ने भर्ती परीक्षा में शामिल हो चुके हैं, भर्ती प्रक्रिया 2 दिन ही और शेष बची हुई है।

Durg Breaking : डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद, बारातियों पर चले चाकू व तलवार… 7 घायल
जम्मू-कश्मीर में निर्दोष नागरिकों की हत्याओं की पीछे बड़ी साजिश, एनआईए करेगी मामलों की जांच
दंतेवाड़ा में नक्सलियों के डर से 12 घंटे थमे रहे ट्रेनों के पहिए, ट्रैक पर पत्थर फेंकने से मचा हड़कंप
भारत-न्यूजीलैंड टी-20 : शुभमन गिल का धमाल, टी20 में जड़ा ताबड़तोड़ शतक, खूब हुई कीवी गेंदबाजों की धुनाई
IPL 2020 में खेलेगी 16 साल की ये लड़की, रचा था वो इतिहास… कायल हो गए सचिन-विराट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई के मैत्री बाग में बन रहा राज्य का पहला एलिवेटेड सौर ऊर्जा संयंत्र… जानिए इससे जुड़ी खास बातें
Next Article केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर, स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?