ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑन लाईन आर्डर कर धारदार चाकू मंगाने वालों के खिलाफ अभियान: 300 चाकू बरामद…. लिस्ट में कई पुराने बदमाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

ऑन लाईन आर्डर कर धारदार चाकू मंगाने वालों के खिलाफ अभियान: 300 चाकू बरामद…. लिस्ट में कई पुराने बदमाश

By @dmin
Published: March 24, 2021
Share
India's position strong in Boxing Day Test
India's position strong in Boxing Day Test
SHARE

रायपुर। बदमाशों के लिए धारदार चाकू व हथियार मंगाना अब आसान हो गया है। ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर ऐसे आकर्षक व धारदार चाकूओं की भरमार है। एक साल के भीतर ऐसे चाकू मंगाने वालों की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। रायपुर पुलिस ने धारदार हथियार से हुई घटनाओं के मद्देनजर अभियान शुरू किया। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अजय कुमार यादव के निर्देश पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर अवैध रूप से चाकू लेकर घुमने वालों पतासाजी शुरू की गई। इसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 300 चाकू बरामद किए हैं।
रायपुर पुलिस को तकनीकी माध्यमों से रायपुर में निवासरत 502 लोगो एवं सरहदी जिलो में निवासरत 282 लोगो द्वारा वर्ष – 2020 में माह जनवरी से दिसंबर तक फ्लिपकार्ट के माध्यम से ऑन लाईन आर्डर कर धारदार एवं बटनदार चाकू मंगाये जाने की सूची प्राप्त हुई है। सूची में नामित व्यक्तियों की रायपुर पुलिस द्वारा तस्दीकी अभियान प्रारंभ की गई है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले द्वारा समस्त थाना प्रभारियों की मीटिंग ली जाकर ऐसे लोगों को थाना बुलाकर तस्दीक करने निर्देशित किया गया। जिसके तारतम्य में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा सूची के अनुसार अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निवासरत लोगों को थाना बुलाकर तस्दीक की जा रहीं है।
अब तक की तस्दीकी अभियान में अलग-अलग थानों द्वारा लोगों से लगभग 300 नग चाकू जब्त किये गये हैं। जिसमें 11 पुराने अपराधी भी शामिल है तथा सभी 11 पुराने अपराधियों से 11 नग चाकू जप्त किया जाकर उनके विरूद्ध आम्र्स एक्ट की कार्यवाही की गई है। 119 नाबालिक बच्चों द्वारा भी चाकू मंगाये गये है उनसे चाकू जमा कराकर ऐसे बच्चों के परिजनों को थाना बुलाकर समझाईश दी जा रहीं है। शत प्रतिशत चाकू मंगाये जाने वालों के परिजनों को उनके लड़कों द्वारा धारदार चाकू मंगाये जाने की जानकारी नहीं है। रायपुर पुलिस के इस अभियान की परिजनों एवं अन्य लोगों ने प्रशंसा की है। परिजनों ने उनके लड़कों द्वारा किसी भी बड़ी घटनाओं में शामिल होने के पूर्व रोक लेने तथा रायपुर पुलिस द्वारा इस बात से उन्हें अवगत कराने पर परिजनों द्वारा रायपुर पुलिस को धन्यवाद दिया गया है।
चाकू जमा कराये जाने पर किसी भी व्यक्तियों द्वारा आपत्ति नहीं जतायी गयी है तथा पुलिस का सहयोग करते सहर्ष चाकू जमा किये जा रहे है। अवैध रूप से धारदार व घातक चाकू की खरीदी-बिक्री करने वालों के साथ ही ऑन लाईन शॉपिंग साईट जैसे एमेजॉन, फ्लिपकार्ट सहित अन्य शॉपिंग साईट से धारदार व घातक चाकू मंगाने वालों पर रायपुर पुलिस द्वारा लगातार नजर रखीं जा रहीं है। रायपुर पुलिस द्वारा सरहदी जिलो को ऑनलाईन धारदार चाकू मंगाये जाने वालो की लिस्ट आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु पत्राचार के माध्यम से प्रेषित की जा रही है। ायपुर पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की जाती है कि वे ऑन लाईन शॉपिंग साईट्स से बटनदार, धारदार व घातक चाकू व गुप्ती जैसे अन्य हथियार न मंगाये तथा चाकूबाजों के संबंध में जानकारी देकर रायपुर पुलिस का सहयोग करें।

मोबाइल मेडिकल यूनिट और दाई-दीदी क्लीनिक से मरीजों को मिली बड़ी राहत…. पांच हजार से अधिक महिलाएं भी लाभान्वित
भिलाई चेम्बर ने रचा इतिहास, तीन साल में 10 हजार आजीवन सदस्य बने… अजय भसीन का हुआ सम्मान
स्कूलों में नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत, जनप्रतिनिधियों के हाथों नि:शुल्क पुस्तक, गणवेश, साईकिल वितरित
भिलाई की एक ऐसी डॉक्टर जिसकी एक आवाज पर खींचे चले आते हैं जानवर: जाने क्या है इनकी खूबी
वैक्सीनेशन मोटिवेशन: 1 दिन में 42000 को कॉल, 9800 लोगों का हुआ वेरिफिकेशन, मौके पर मिल रहा सर्टिफिकेट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की याचिका, कहा- हाई कोर्ट क्यों नहीं गए
Next Article श्रीकंचनपथ 161 # 24 march 2021

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?