ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हॉलीवुड में डेब्यू करेंगी कैलेंडर गर्ल्स फेम अभिनेत्री रूही सिंह…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

हॉलीवुड में डेब्यू करेंगी कैलेंडर गर्ल्स फेम अभिनेत्री रूही सिंह…

By Sonu Sahu
Published: October 4, 2022
Share
SHARE

बॉलीवुड के कई कलाकार दुनियाभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि अभिनेत्री व मॉडल रूही सिंह हॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। कई टीवी सीरीज में नजर आ चुकीं रूही के लिए यह बड़ा मौका है। रूही ने खुद अपनी हॉलीवुड डेब्यू को लेकर एक इंटरव्यू में खुलासा किया है। कहा जा रहा है कि वह अनदेखा अवतार में नजर आएंगी।

रिपोर्ट के अनुसार, हॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए रूही अमेरिका जा रही हैं। फिलहाल इस प्रोजेक्ट के बार में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। टाइम्स टैलेंट के सहयोग से रूही ने अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए डिसरप्टर स्टूडियोज के साथ डील की है। चैड ग्रिलैक डिसरप्टर स्टूडियोज के संस्थापक हैं। वह जीन सीमन्स: फैमिली ज्वेल्स और क्रिस एंजल: बिलीव जैसे अंतरराष्ट्रीय शोज के लिए काम कर चुके हैं।

चैड रूही के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, रूही आधुनिक भारतीय महिला का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिन्हें अगर वैश्विक मंच दिया जाए, तो वह भारत और दुनिया भर में युवा लड़कियों की एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित कर सकती हैं। रूही की कहानी, संदेश और आधुनिक भारतीय भावना को दुनिया तक पहुंचाने के लिए हम अमेरिका में रूही और हमारे मीडिया पार्टनर्स के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।

रूही भी एक इंटरनैशनल प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर खुश हैं। उन्होंने बताया, मैं चैड के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे लगता है कि यह एक ऐसा अवसर था, जिसका इंतजार लंबे समय से था। फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जड़े नहीं होने के कारण यहां तक पहुंचने में वर्षों की मेहनत लगी है। मैं भारत के साथ-साथ विश्व स्तर पर सीखने और आगे बढऩे की आशा करती हूं।

रूही पिछले साल ही टीवी सीरीज रनवे लुगाई में नजर आई थीं। वह लोकप्रिय टेलीविजन सीरीज सीआईडी में भी काम कर चुकी हैं। 2015 में आई मधुर भंडारकर के निर्देशन की फिल्म कैलेंडर गर्ल्स से उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था।

कई भारतीय कलाकार हॉलीवुड का रुख कर चुके हैं। उर्वशी रौतेला भी नेटफ्लिक्स की फिल्म के साथ हॉलीवुड में अपना पदार्पण कर सकती हैं। तब्बू एक नहीं, बल्कि दो हॉलीवुड फिल्में नेमसेक और लाइफ ऑफ पाई में काम कर चुकी हैं।

विधायक देवेंद्र यादव की पहल: शहर के सभी सेक्टरों में बनेगा सर्वसुविधा युक्त बैडमिंटन कोर्ट…. शासन ने दी स्वीकृति, जल्द शुरू होगा काम
राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, चुनाव तैयारियों का लिया जायजा
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया तीन नई सुविधाओं का शुभारंभ, बोले – किसानों से ही है देश का सार्म्थ्य
राम मंदिर के नक्शे को मिली प्राधिकरण की मंजूरी…. सर्वसम्मति से हुआ पास
पेट्रोल, डीजल व गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी का विरोध: जिला कांग्रेस ने बैलगाड़ी पर सवार होकर किया विरोध प्रदर्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हाथों को मॉइश्चराइज और मुलायम बनाए रखने में मदद कर सकते हैं ये पांच स्क्रब
Next Article शादी के बाद पड़ोसी से हुआ प्यार, पति ने टोका तो कर दिया यह कांड… पढ़े दिल दहला देने वाली यह खबर

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?