चंडीगढ़ (एजेंसी)। हरियाणा और दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बुधवार को हरियाणा कैबिनेट ने दिल्ली से पानीपत रैपिड रेल कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। इससे हरियाणा और दिल्ली की यात्रा और सुगम होगी। 103.02 किमी लंबे इस कॉरिडोर में कुल 17 स्टेशन होंगे। जिनमें छह स्टेशन दिल्ली और 11 स्टेशन हरियाणा में होंगे।
कॉरिडोर का निर्माण दो चरणों में होगा। पहले चरण में सराय कालेखां से मुरथल (सोनीपत) तक 58.28 किमी लंबा कॉरिडोर का निर्माण होगा। वहीं दूसरे चरण में मुरथल से पानीपत तक 44.74 किमी लंबा कॉरिडोर का निर्माण होगा। हरियाणा कैबिनेट ने बुधवार को हुई बैठक में इस कॉरिडोर के लिए 4699 करोड़ की राशि भी मंजूर कर दी है।
दिल्ली-पानीपत रैपिड रेल कॉरिडोर को कैबिनेट की मंजूरी, 4699 करोड़ की राशि स्वीकृत




