ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CAA: भारत में नागरिकता कानून पर मचे बवाल के बीच आया अमेरिका का बड़ा बयान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

CAA: भारत में नागरिकता कानून पर मचे बवाल के बीच आया अमेरिका का बड़ा बयान

By @dmin
Published: December 20, 2019
Share
SHARE

अमेरिका,नागरिकता संशोधन कानून और नेशनल रजिस्टर ऑफ सीटिजन ( NRC) को लेकर जहां देश के कई शहरों में हिंसक विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं वहीं अमेरिका का बड़ा बयान सामने आया है। अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने भारत में नागरिकता कानून को लेकर हो रहे विरोध पर कहा है कि हम सक्रिय राजनीतिक बहस देख रहे हैं, संसद में हो रही चर्चा पर को भी देख रहे हैं, लोगों का विरोध प्रदर्शन पर भी हमारी नजर है, हम जानते हैं कि एनआरसी को लेकर न्यायिक प्रक्रिया चल रही है।

इसके अलावा अमेरिका ने यह भी कहा कि हम भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं और मूल्यों का सम्मान करते हैं। एक बड़े लोकतांत्रिक देश के रूप में भारत को अल्पसंख्यक अधिकारों, धार्मिक स्वतंत्रता, मानवाधिकार के आसपास के मुद्दे के रूप में महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

एक दिन पहले ही एक शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने कहा है कि नागरिकता और धार्मिक स्‍वतंत्रता जैसे मुद्दों पर देश (भारत) के अंदर एक मजबूत बहस चल रही है। अमेरिका के इस जवाब से भारत का पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्‍तान जरूर मायूस हुआ होगा। पाकिस्‍तान, भारत पर लगातार एक समुदाय के उत्‍पीड़न का आरोप लगाता रहा है। बता दें भारत और अमेरिका के बीच 2 + 2 मंत्री स्तरीय बातचीत चल रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं विदेश मंत्री जयशंकर इस समय अमेरिका में है।

बता दें नागरिकता कानून के खिलाफ देशभर में गुरुवार को प्रदर्शन देखने को मिला। नागरिकता कानून को लेकर हो रहे विरोध से गुरुवार को दिल्ली ठप हो गई तो देशभर में विरोध और तेज हो गया। इस दौरान दिल्ली, यूपी समेत 10 राज्यों में प्रदर्शन और हिंसक घटनाएं हुईं। दिल्ली, यूपी और कर्नाटक समेत कई जगहों पर हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए और कई सारे लोगों को हिरासत में लिया गया।

बता दें कि गुरुवार को वामदलों और कुछ मुस्लिम संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया था, जिसका पूरे देश भर में मिला-जुला असर देखने को मिला। दिल्ली में न सिर्फ जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला, बल्कि मेट्रो बंद होने और लंबा जाम लगने से जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं, लखनऊ व संभल को छोड़कर अन्य जिलों में धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। लखनऊ में उपद्रव के दौरान एक दर्जन वाहनों में आगजनी व तोड़फोड़ की गई। इस दौरान लखनऊ में 16 और संभल में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कर्नाटक में दो लोगों की मौत हो गई और लखनऊ में एक की मौत की खबर है।

मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर और कर्मचारियों में मारपीट, जमकर तोडफ़ोड़, कोरोना मरीजों में मची खलबली
टीकाकरण में भारत ने रचा इतिहास… एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को लगे टीके… पीएम मोदी ने दी बधाई
निजी क्षेत्र में 75 फीसदी आरक्षण देने के कानून पर हाईकोर्ट की रोक को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
फिर पैर पसार रहा कोरोना, निजी स्कूल में कुछ छात्र मिले कोरोना संक्रमित
पीएम मोदी को बम से उड़ाने की धमकी, भाजपा कार्यालय भेजी गई चिठ्ठी, पुलिस जांच शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, दो दिन और सताएगी बफीर्ली हवाएं, बारिश का भी अनुमान
Next Article भारत में मानवाधिकार, फ्रीडम…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?