भिलाई। (ICAI) की भिलाई शाखा (CIRC) द्वारा 28 मार्च को एक विशेष कार्यक्रम “वर्तमान परिस्थितियों के जोखिम “पर एक विशेष कार्यशाला का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत दो अर्धदिवसीय तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें 125 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने सक्रिय सहभागिता दर्ज की।

कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा के चेयरमैन सीए सुखदेव राठी द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने उद्घाटन उद्बोधन में बदलते पेशेवर परिवेश में नैतिकता एवं गुणवत्ता पूर्ण वित्तीय रिपोर्टिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रथम सत्र में “Code of Ethics एवं हाल के परिवर्तनों व उभरते जोखिमों का विश्लेषण” विषय पर सीए चंद्रशेखर वाजे ने विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया। वाजे जी ने नवीन संशोधनों के व्यावहारिक प्रभाव एवं प्रोफेशनल चुनौतियों पर गहन चर्चा की।
द्वितीय सत्र में “Financial Reporting Practices” विषय पर सीए प्रकाश चंद वोहरा ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इस सत्र की अध्यक्षता शाखा के पूर्व चेयरमैन सीए एन. के. टांक द्वारा की गई। इस अवसर पर शाखा के पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ सदस्यों—सीए संजीव अग्रवाल, सीए एन. के. टांक, सीए मिनेष जैन, सीए महावीर जैन, सीए अमित राय, सीए जे. एल. जैन, सीए राकेश धोड़ी, सीए राजेश बाफना, सीए पियूष जैन एवं सीए प्रदीप पाल—की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन सीए खुशी मिश्रा द्वारा किया गया। आयोजन की सफलता में मैनेजिंग कमेटी के वाइस चेयरमैन सीए दिलीप जैन, ट्रेजरर सीए प्रभजीत सिंह जग्गी एवं CICASA चेयरमैन सीए तलविंदर सिंह का उल्लेखनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर शाखा के सचिव सीए प्रतीक अग्रवाल द्वारा आभार व्यक्त किया गया। आईसीएआई भिलाई शाखा (CIRC) द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सदस्यों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, व्यावहारिक एवं पेशेवर दृष्टि से उपयोगी सिद्ध हुआ। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचना ब्रांच के नए मीडिया प्रभारी शंकर सचदेव ने दी।




