ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिलासपुर व अंबिकापुर में शुरू हुआ सी-मार्ट, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया वर्चुअल शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

बिलासपुर व अंबिकापुर में शुरू हुआ सी-मार्ट, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया वर्चुअल शुभारंभ

By Mohan Rao
Published: December 2, 2022
Share
बिलासपुर व अंबिकापुर में भी शुरू हुए सी-मार्ट
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा स्थित अपने कार्यालय से बिलासपुर एवं अंबिकापुर में रीजनल सी-मार्ट का वर्चुअली उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत 863 संग्राहक परिवारों को 13 करोड़ 46 लाख 35 हजार रूपए की सहायता अनुदान राशि एवं छात्रवृत्ति योजनांतर्गत 7566 छात्र-छात्राओं को 8 करोड़ 4 लाख 65 हजार रूपए की छात्रवृत्ति राशि का अंतरण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 28 जिलों में सी-मार्ट बन गए हैं। अब उत्पादों की बिक्री की समस्या नहीं है। सी-मार्ट से उपभोक्ताओं और स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आसानी हो गई है। समूह की महिलाओं की आय भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उन वस्तुओं का उत्पादन ज्यादा करें, जिनकी मार्केट में ज्यादा मांग है। नया उत्पाद बनाने के पूर्व उसका बाजार में स्थिति कैसी होगी, इसका आंकलन बेहतर तरीके से कर लें। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज स्व-सहायता समूह के द्वारा बनाए गए उत्पादों को सी-मार्ट के माध्यम से एक बाजार मिला है। इससे उनकी आमदनी में वृद्धि होने के साथ ही रोजगार भी मिला है। उन्होंने कहा कि एक सी-मार्ट दूसरे जिले के या संभाग के सी-मार्ट से ऑनलाइन माध्यम से जुड़े हुए हैं। जिससे  किस सी-मार्ट में कौन-कौन से उत्पाद है, इसकी जानकारी मिल जाती है।

मुख्यमंत्री बघेल ने शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के हितग्राहियों से सहानुभूतिपूर्वक बात की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस योजना से कम समय में ही पीड़ित परिवार को सहायता राशि मिल रही है। इससे उनके परिवार को एक आर्थिक सम्बल मिला है।

मुख्यमंत्री बघेल ने मेघावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम के दौरान मेघावी छात्रों से बात की। मुख्यमंत्री ने छात्रों को पूरा दिल लगाकर पढ़ाई करने को कहा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेघावी छात्र-छात्राओं को मिलने वाली इस राशि से उनकी आगे की पढ़ाई में काफी सहायता मिलती है और भी अन्य छात्र-छात्राओं को पूरी मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी.एस. सिंह देव, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, प्रमुख सचिव वन मनोज पिंगुआ, पीसीसीएफ संजय शुक्ला, अपर प्रबंध संचालक लघु वनोपज एसएस बजाज उपस्थित थे।

नगरीय निकाय चुनावों के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी, बहुत कुछ मुफ्त में देने का वादा
प्रतिबंध झेल रहे रूस ने मांगी भारत से मदद! निवेश में बढ़ोतरी की अपील
राजधानी में खतरनाक हादसा : तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर के एंगल से टकराई, युवती का सिर धड़ से अलग
चुनाव से पहले ही कांग्रेस सरकार पर संकट, चार विधायकों ने दिया इस्तीफा
30 लाख सरकारी कर्मचारियों को मोदी सरकार का दीवाली तोहफा, एक किश्त में विजयदशमी से पहले मिलेगा बोनस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अग्निवीर बनने युवाओं में दिख रहा जोश, पहले दिन तीन जिलों के 4055 युवाओं ने दिखाया कौशल
Next Article हैरान कर देने वाला हादसा : ट्रेन की विंडो सीट पर बैठे यात्री की गर्दन से आरपार हुआ लोहे का रॉड… मौके पर यात्री की मौत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?