ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: C-DAC & CG Police Training: बढ़ते अपराध पुलिस के लिए बन रही चुनौती, एनसीआरबी के डाटा का करें विश्लेषण, साइबर अपराध का ज्ञान जरूरी-जुनेजा
Share
Notification Show More
Latest News
नक्सलवाद के काले दौर से निकलकर शांति, सुरक्षा और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ रहा बस्तर – डिप्टी विजय शर्मा
October 5, 2026
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के सेट पर लगी आग…. मचा हड़कंप
October 5, 2026
मरम्मत के लिए बंद हुआ नेहरू नगर अंडरब्रिज, यातायात विभाग ने लोगों से की यह अपील
October 5, 2026
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगी प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट की सुविधा
October 5, 2026
कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार
कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार
October 5, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

C-DAC & CG Police Training: बढ़ते अपराध पुलिस के लिए बन रही चुनौती, एनसीआरबी के डाटा का करें विश्लेषण, साइबर अपराध का ज्ञान जरूरी-जुनेजा

By Om Prakash Verma Published March 13, 2023
Share
C-DAC & CG Police Training: बढ़ते अपराध पुलिस के लिए बन रही चुनौती, एनसीआरबी के डाटा का करें विश्लेषण, साइबर अपराध का ज्ञान जरूरी-जुनेजा
C-DAC & CG Police Training: बढ़ते अपराध पुलिस के लिए बन रही चुनौती, एनसीआरबी के डाटा का करें विश्लेषण, साइबर अपराध का ज्ञान जरूरी-जुनेजा
SHARE

रायपुर। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा की अध्यक्षता में सीसीपीडब्ल्यूसी योजनान्तर्गत साइबर अपराध अनुसंधान विषय पर सेंटर फॉर डेव्हलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कम्प्यूटिंग (सीडैक) एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में 11 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के तीन पुलिस रेंज क्रमश: रायपुर, दुर्ग एवं बस्तर के 25 पुलिस अधिकारी शामिल हो रहे हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को साईबर अपराध से संबंधित एनसीआरबी के डाटा का विश्लेषण कर यह पता लगाया जाना चाहिए कि देश एवं प्रदेश में साईबर अपराध का क्या ट्रेंड है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के परिदृश्य में बताया कि साईबर अपराध के प्रकारों में आरोपियों द्वारा फिशिंग कर लोगों की व्यक्तिगत जानकारी लेकर, पेन कार्ड, क्रेडिट कार्ड के जरिए ठगी के अपराध देखने को मिले हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर पर्सनल एटैक, ऑनलाईन हरासमैंट जैसे अपराध भी राज्य में प्रकाश में आये हैं। सीडैक संस्था ने देश के महानगरों में इस क्षेत्र में काफी कार्य किया है। अत: ऐसे प्रकरणों की केस स्टडी का अवलोकन करने से राज्य में घटित होने वाले अपराधों की विवेचना में काफी मदद मिल सकती है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं प्रदीप गुप्ता ने कहा कि साईबर अपराध जिस गति से बढ़ी है, उस पर नियंत्रण लाया जाना पुलिस के लिए एक चुनौती है। यह अपराध आने वाले समय में और अधिक जटिल होने वाली है। ऐसी स्थिति में पुलिस अधिकारियों का स्किल लेवल बढ़ाया जाना आवश्यक है। वर्तमान समय में साइबर एक अनिवार्य कौशल है, जिसका सभी पुलिस अधिकारियों को ज्ञान होना चाहिए। हम एक कदम आगे रहेंगे तभी इस अपराध से निपटा जा सकता है।

सीडैक के प्रशिक्षण का माड्यूल साईबर अपराध के समाधान की सभी आवश्यकताओं को पूरा करती है। सीडैक के एसोसिएट डायरेक्टर अभिनव दीक्षित ने बताया कि सी-डैक मिनिस्टरी ऑफ इलेक्ट्रानिक एंड इन्फरमेशन टेक्नालॉजी का प्रमुख अनुसंधान एवं विकास संगठन है, जो स्वयं के प्रशिक्षण केंद्रों एवं अन्य अधिकृत प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से देश में आई टी इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के साथ-साथ साइबर अनुसंधान के क्षेत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन कर रहा है। एकीकृत तथा सहयोगपूर्ण ढंग से समयोचित तथा आगामी प्रभाव के लिए शक्तिशाली प्रभावकारिता के साथ अनुसंधान के चुनौतीपूर्ण दूरगामी लक्ष्यों की प्राप्ति के प्रति सक्रिय पहल करना जैसे बहुआयामी, दूरदर्शी उद्देश्य स्थापित कर देश को विशिष्ट सेवाएं दे रहें है।

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हिमांशु गुप्ता, विवेकानंद, एस.आर.पी. कल्लूरी, पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश पाल, एस.सी. द्विवेदी, आर.पी. साय, डॉ. संजीव शुक्ला, उप पुलिस महानिरीक्षक आरिफ शेख, आर.एन. दाश, के.एल. धु्रव, मनीष शर्मा सहित पुलिस मुख्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, तकनीकी सेवाएं कवि गुप्ता ने किया।

You Might Also Like

नक्सलवाद के काले दौर से निकलकर शांति, सुरक्षा और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ रहा बस्तर – डिप्टी विजय शर्मा

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के सेट पर लगी आग…. मचा हड़कंप

मरम्मत के लिए बंद हुआ नेहरू नगर अंडरब्रिज, यातायात विभाग ने लोगों से की यह अपील

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगी प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट की सुविधा

कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार

Om Prakash Verma March 13, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बोरसी –रिसाली रोड़ पर आमने सामने से टकराए दो बाइक, एक बाइक सवार की मौत, पति-पत्नी गंभीर
Next Article Video: पैसों की लेनदेेन के झगड़े में लगा मिर्च का तड़का, लड़कियों ने बीच बाजार में की मारपीट Video: पैसों की लेनदेेन के झगड़े में लगा मिर्च का तड़का, लड़कियों ने बीच बाजार में की मारपीट
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?