ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: त्रस्त हैं लक्ष्मी मार्केट सब्जीमंडी के व्यवसायी: शिकायतों के बाद भी नहीं सुलझी समस्याएं, निगम घेराव की दी चेतावनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

त्रस्त हैं लक्ष्मी मार्केट सब्जीमंडी के व्यवसायी: शिकायतों के बाद भी नहीं सुलझी समस्याएं, निगम घेराव की दी चेतावनी

By @dmin
Published: July 1, 2020
Share
Businessmen of Laxmi Market Sabzimandi are plagued
Businessmen of Laxmi Market Sabzimandi are plagued
SHARE

भिलाई। सुपेला क्षेत्र का सबसे पुराने व बड़े बाजारों में एक लक्ष्मी मार्केट सब्जी मंडी सुपेला क व्यापारी इन दिनों कई समस्याओं से त्रस्त हैं। मार्केट में गंदगी के साथ अवैध कब्जे, आवारा मवेशियों की आमद, असामाजिक तत्वों का जमावाड़ा सहित अन्य समस्याओं के कारण परेशान हैं। मार्केट के व्यवसायियों द्वारा इस संबंध में कई बार जिला प्रशासन व निगम प्रशासन को शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई सार्थक हल नहीं निकल पाया है। इससे त्रस्त यहां के व्यवसायियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो निगम का घेराव करने के साथ ही धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा।

इस संबंध में लक्ष्मी मार्केट विकास समिति के अध्यक्ष राज सिंह, प्रचार प्रभारी पीएस सिन्हा व सचिव प्रमोद साव ने बताया कि जिस मार्केट को सबसे सुंदर मार्केट होना चाहिए वहां पार्किंग की जगह पर अवैध कब्जे होने लगे हैं। ग्राहक गाडिय़ों को मार्केट के अंदर तक ला देते हैं जिससे जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। आवारा मवेशियों के कारण सब्जिव्यवसायियों का काफी नुकसान होता है। नजर बचाकर मवेशी सब्जियां चट कर जाती हैं। मार्केट की सड़के खराब हैं और नालियों की गंदगी अलग से परेशान कर रही है।

मार्केट के एक कोने में निगम ने अघोषित ट्रेचिंग प्वाइंट बना रखा है। जिसके कारण गंदगी व बदबु से यहां के व्यवसायी परेशान हैं। नगर निगम के सौतेले व्यवहार के कारण सबसे सुंदर दिखने वाला मार्केट आज अपने अस्तित्व को बचाने की गुहार लगा रहा है। मार्केट में शौचालय की दूरी भी अत्याधिक है जिसके कारण महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। समिति द्वारा इसे लेकर कई बार प्रशासन से गुहार लगाई गई लेकिन समस्याएं जस की तस हैं। समिति प्रशासन से निवेदन करती है कि मार्केट में व्याप्त समस्याओं को जल्द दूर किया जाए।

Breaking News : कांकेर में CAF जवान ने प्रधान आरक्षक पर चला दी गोली, मौके पर मौत
ट्रेनों की लेटलतीफी से मिलेगी राहत, एसईसीआर के यह सेक्शन हुए ऑटो सिग्नलिंग से लैश
भारत की दृष्टिबाधित बेटियों ने रचा इतिहास… नेपाल को हराकर जीता ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप
81 लाख से पटरीपार के जलभराव क्षेत्र में होगा नाला निर्माण-वोरा
सुकमा जिले के नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित पार्षदों ने अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुशांत ने इसे बताया अपने स्ट्रगल और अचीवमेंट्स के बारे में, पढ़ें पूरी खबर
Next Article चीन की चाल: एलएसी पर तैनात किए 20 हजार सैनिक, भारत ने भी संभाला मोर्चा चीन की चाल: एलएसी पर तैनात किए 20 हजार सैनिक, भारत ने भी संभाला मोर्चा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?