ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पैसा जमा करने बैंक जा रहे व्यवसायी की जेब कटी, पुलिस ने पीछा कर बदमाश को पकड़ा… बाइक व नगदी जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

पैसा जमा करने बैंक जा रहे व्यवसायी की जेब कटी, पुलिस ने पीछा कर बदमाश को पकड़ा… बाइक व नगदी जब्त

By Mohan Rao
Published: January 10, 2024
Share
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बैंक में पैसा जमा करने जा रहे व्यवसायी की जेब कट गई। वह जैसे ही बैंक पहुंचा और जेब चेक किया तो पाया कि जेब खाली है। इसके बाद बिना देर किए वह पुलिस के पास पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज के माध्यम से संदिग्ध की पहचान की और सड़क पर लगे अन्य कैमरों की फुटेज का पीछा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 40 हजार नगद व बाइक बरामद किया है। मामला कुनकुरी थाने का है।

मिली जानकारी के अनुसार कपिल प्रसाद गुप्ता (64) मंगलवार की दोपहर को कुनकुरी स्थित एक बैंक में 40 हजार रुपए जमा करने गये थे। पैसा अपनी पैंट के जेब में जमा पर्ची सहित रखे थे। बैंक में देखने पर पता चला कि जेब में रखा नगदी रकम 40 हजार उनके जेब में नहीं था। संभवत: किसी ने उनकी जेब काट ली थी। इसके बाद वे तुरंत कुनकुरी थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में बिना देर किए सीसी टीवी फुटेज चेक की।

सीसी टीवी फुटेज में संदिग्ध की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने रास्तों में लगे कैमरों की फुटेज के आधार पर उसका पीछा किया। शिकायत दर्ज होने के लगभग एक घंटे में ही कुनकुरी से ग्राम बम्हनी थाना दुलदुला तक पुलिस ने मोटर सायकल से भाग रहे संदेही दिनेश साहू का पीछा कर उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में उसने जेब से रुपए निकालने की बात मान ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दिनेश साहू को गिरफ्तार कर उसके पास से 40 हजार रुपए व घटना में प्रयुक्त होंडा साईन मोटरसायकल को जब्त किया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सुनील सिंह, एएसआई मनोज साहू, महिला प्रधान आरक्षक अलिका पैंकरा, आरक्षक 597 पूनमलाल, आरक्षक जितेन्द्र गुप्ता, आरक्षक चंद्रशेखर बंजारे का सराहनीय योगदान रहा।

ब्राह्मणों पर विवादित टिप्पणी: सीएम भूपेश बघेल के पिता पर रायपुर के डीडी नगर थाने में एफआईआर…. सीएम ने कहा था कानून से कोई ऊपर नहीं
सड़क निर्माण में लापरवाही पर उपमुख्यमंत्री साव का बड़ा एक्शन, PWD के दो अफसर निलंबित, दो को कारण बताओ नोटिस
‘ तलाक के लिए समान आधार ‘ की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को नोटिस, कहा- मुश्किल हो जाएगी
सरकार का बड़ा फैसला: दुर्लभ बीमारियों की दवाइयां होंगी सस्ती, कस्टम ड्यूटी को किया फ्री
झूठ फैलाने वाले बीजेपी पार्षदो को विधायक देवेंद्र ने दिया करारा जवाब… रिपोर्ट साझा कर विपक्षी पार्षदों दिखाया आईना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article संस्कृति विभाग में 54 कर्मचारियों को मिला समयमान वेतनमान का लाभ
Next Article अंतरिक्ष से भी दिखेगा कच्छ में बन रहा ग्रीन एनर्जी पार्क, अदाणी ने किया 24 अरब डॉलर निवेश का एलान अंतरिक्ष से भी दिखेगा कच्छ में बन रहा ग्रीन एनर्जी पार्क, अदाणी ने किया 24 अरब डॉलर निवेश का एलान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?