ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : रायपुर में सूधखोर तोमर बंधुओं के दफ्तर पर चला बुलडोजर, दो माह से फरार हैं बदमाश… पुलिस ने रखा है इनाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

Breaking News : रायपुर में सूधखोर तोमर बंधुओं के दफ्तर पर चला बुलडोजर, दो माह से फरार हैं बदमाश… पुलिस ने रखा है इनाम

By Mohan Rao
Published: July 27, 2025
Share
तोमर बंधुओं के ऑफिस पर चला बुलडोजर
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर के सूदखोर व हिस्ट्रीशीटर बदमाश तोमर बंधुओं के दफ्तर पर रविवार की सुबह निगम का बुलडोजर चला। तोमर बंधुओं के भाठागांव स्थित ऑफिस को निगम ने ढहा दिया है। बताया जा रहा है कि यह ऑफिस बिना नक्शा और अनुज्ञा के विपरीत निर्माण किया गया था। इसी दफ्तर से तोमर बंधु अपनी सूदखोरी का धंधा चलाते थे।

बता दें रायपुर के वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर पिछले दो माह से फरार हैं। रायपुर के तेलीबांधा एवं पुरानी बस्ती थाना सहित जिले के अन्य थानों में 14 मामले दर्ज हैं। अकेले तेलीबांधा और पुरानी बस्ती थानों में करीब सात मुकदमे चल रहे हैं, जिनमें मारपीट, धमकी, जमीन कब्जा और जबरन वसूली जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ पांच-पांच हजार रुपये का इनाम भी रखा है। पिछले दिनों आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका सीबीआई की विशेष अदालत ने खारिज कर दी। कोर्ट ने पुलिस की अर्जी पर वीरेंद्र और रोहित को फरार घोषित करते हुए उद्घोषणा जारी की है। दोनों को 18 अगस्त तक कोर्ट में हाजिर होने कहा है। अगर वे इस बार भी उपस्थित नहीं हुए तो पुलिस को कोर्ट के आदेशानुसार कुर्की की कार्रवाई करनी होगी।

निगम ने बड़ी कार्रवाई
इस बीच रविवार को रायपुर नगर निगम की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई। निगम ने रविवार को भाठागांव स्थित तोमर बंधुओं के ऑफिस को ढहा दिया। सुबह से ही निगम की टीम मौके पर थी और पहले ऑफिस को खाली कराया गया और उसके बाद बुलडोजर चलाया गया। बताया जा रहा है रोहित तोमर ने अपनी पत्नी के नाम से ये दफ्तर खोला था और यही से सूदखोरी का काम करते थे। कोर्ट के आदेश के मुताबिक यदि तोमर बंधु 18 अगस्त तक सरेंडर नहीं करते तो उनकी बाकि संपत्ति भी कुर्क हो सकती है।

छठे चरण के मतदान से पहले बंगाल में फिर हिंसा, तीन जगह फेंके गए बम, एक की मौत
Breaking News : नंदिनी में युवक की हत्या, गोवर्धन पूजा की रात आपसी विवाद के बाद चाकू से गोदा
कुछ ही दिनों में शरीर के मस्सों को गायब कर देंगे ये 6 मैजिकल ऑयल, जानें लगाने का तरीका
रिसाली महोत्सव में मंत्री डहरिया ने क्षेत्र के विकास के लिए की 10 करोड़ की घोषणा, मार्च से पहले मिलेगा एमएमयू
पुलिस कर्मी चुरा रहे थे ATM से कैश, तरीका ऐसा कि एक्सपर्ट भी हैरान… जानिए क्या है पूरा माजरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वास्थ्य विभाग के सप्लायर पर जीएसटी विभाग की रेड, 48 करोड़ की सप्लाई में 1 करोड़ की जीएसटी चोरी का खुलासा
Next Article बीजापुर में एनकाउंटर : सुरक्षाबलों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया, इंसास-SLR समेत विस्फोटक सामग्री बरामद

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?