ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिसाली में 135 करोड़ 34 लाख 90 हजार का बजट, महापौर सिन्हा ने कहा- जनता के हित व विकास में टेक्नोलॉजी का होगा उपयोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

रिसाली में 135 करोड़ 34 लाख 90 हजार का बजट, महापौर सिन्हा ने कहा- जनता के हित व विकास में टेक्नोलॉजी का होगा उपयोग

By Mohan Rao
Published: March 15, 2024
Share
बजट भाषण के दौरान महापौर शशि सिन्हा
SHARE

रिसाली। रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने शुक्रवार को 135 करोड़ 34 लाख 90 हजार का 2024-25 के लिए बजट प्रस्तुत की। वे ठीक 10:15 बजे सदन पहुंची। महापौर द्वारा लगभग 15 मिनट के बजट अभिभाषण प्रस्तुत करने के बाद सभापति केशव बंछोर ने विशेष सभा में बजट संकल्प पारित कराया। महापौर ने 6.91 लाख लाभ का बजट बताया। सत्ता पक्ष के पार्षदों ने सदन में पहले हाथ उठाया फिर बजट के समर्थन में मेज थप थपाकर ध्वनी मत से पारित किया।

महापौर शशि सिन्हा ने अपने बजट अभिभाषण में कहा कि गत वर्षों में रिसाली शहर में अपनी उदयगामी पहचान बनाई है और हम रिसाली को उच्चस्तरीय शहरों के रूप में पहचान दिलाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। जनता के हित और विकास में टेक्नोलॉजी का उपयोग करेंगे। इसके लिए रिसाली निगम और स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्व विद्यालय के बीच एक अनुबंध किया जा रहा है। इस अनुबंध के तहत रिसाली निगम क्षेत्र की जनता के लिए सुविधा डेवलप करेंगे। उन्होंने बताया कि इस विषय को लेकर स्वयं और सभापति केशव बंछोर कुलपति एम.के.वर्मा से चर्चा भी कर चुके है। बजट के लिए बुलाए गए विशेष सभा में महापौर परिषद के सद्स्य चन्द्रभान सिंह ठाकुर, गोविन्द चतुर्वेदी, सनीर साहू, परमेश्वर कुमार, सोनिया देवांगन नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू आदि उपस्थित थे।

चर्चा में शामिल हुआ विपक्ष
बजट अभिभाषण के बाद सभापति केशव बंछोर ने पार्षदों को चर्चा के लिए आमंत्रित किया। नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू समेत पार्षद धर्मेन्द्र भगत, विधि यादव, हरीशचंद्र, खिलेन्द्र चन्द्राकर व सविता ढवस, रमा साहू ने सत्ता पक्ष को घेरने का प्रयास किया। बाद में सभापति ने बहुमत के आधार पर बजट संकल्प पारित किए जाने की घोषणा की।

एक नजर आय व्यय पर

  • अनुमानित बजट – 13534.90
  • राजस्व आय – 5225.06
  • पूंजीगत प्राप्तिया – 8309.84
  • राजस्व व्यय – 5221.80
  • पूंजीगत व्यय – 8306.30

पार्षदों के वे प्रस्ताव जिसे बजट में शामिल किया गया

  • निगम में नए वाहन खरीदने संबंधी प्रस्ताव को हरी झंडी।
  • निगम जल्द ही शव वाहन की खरीदी करेगा।
  • गोबर गैस कनेक्शन संबंधी योजनाओं में तेजी लाया जाए।
  • रिसाली निगम में चलित शौचालय की व्यवस्था हो।
  • निगम अन्य खाली जगहों में पौनी पसारी की तर्ज पर चबुतरा निर्माण और गुमटी वितरण व्यवस्था करे।
  • मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था हो।
  • डॉग हाऊस का निर्माण हो।
  • उद्यानों का बेहतर रख रखाव हो।
  • साप्ताहिक बाजार वाले स्थानों में पार्किंग की व्यवस्था हो।
  • सार्वजनिक मंगल भवन का निर्माण हो।
रेल हादसा: दो मालगाडिय़ां भिड़ीं, 18 बोगियां पटरी से उतरीं, कोई हताहत नहीं, कई टे्रने रद्द
बिलासपुर हाईकोर्ट पहुंचे अरूण साव, अपने अधिवक्ता साथियों से मिले, कहा-पुरानी यादें हुईं ताजा, जमकर लगे ठहाके
नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, एक को आगरा से पकड़कर लाई पुलिस, छिपता फिर रहा था दूसरा
एक्सप्रेसवे के बाद एयरपोट्र्स में भी होगा जलवा, 5वें अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी
कोरोना मरीजों की सहायता के लिए 24 घंटे संचालित है रायपुर जिला प्रशासन का कंट्रोल रूम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई के रस्साकशी खिलाड़ी राहुल को शहीद पंकज विक्रम सम्मान, विधायक रिकेश सेन ने दी बधाई
Next Article 30 अप्रैल तक करा सकेंगे राशनकार्ड का नवीनीकरण, सरकार ने बढ़ाई तारीख

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?