दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट के इंफोर्समेंट विभाग द्वारा शनिवार को दुर्ग शिवनाथ एनिकट के पास दो एकड़ जमीन को कब्जेदार से मुक्त कराया। सालों से बीएसपी की इस जमीन पर नागपुर कांसलेस प्राइवेट लिमिटेड ने बेजा कब्जा कर रखा था। शनिवार को पुलिस के साथ बीएसपी टीम पहुंची और फेंसिंग को काटकर कब्जा हटाया। इसके बाद विभाग ने भिलाई स्टील प्लांट के अधिपत्य की सूचना भी चस्पा की।
मिली जानकारी के अनुसार प्रवर्तन अनुभाग व भूमि अनुभाग की टीम ने निरीक्षण में पाया कि महमहा गांव के पास बीएसपी की जमीन पर नागपुर कांसलेस ने कब्जा कर रखा था। बीएसपी ने कई बार नोटिस भी भेजा लेकिन कब्जेदार ने कब्जा नहीं हटाया। शनिवार को प्रवर्तन अनुभाग, भूमि अनुभाग और राजस्व अनुभाग, नगर सेवाये, भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम ने कार्रवाई कर बेजा कब्जा हटाया। शनिवार सुबह 11 बजे कार्यपालक मजिस्ट्रेट ढालसिंह बिसेन, पुलिस बल उपस्थिति में कब्जा खाली कर बीएसपी ने अपना फेंसिंग लगाया। साथ ही दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी भी चस्पा की गई।




