ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसपी इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट की अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई, अब तक 484 आवास कराए खाली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बीएसपी इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट की अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई, अब तक 484 आवास कराए खाली

By Mohan Rao
Published: July 16, 2024
Share
बीएसपी की कार्रवाई
SHARE

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा संपदा न्यायालय के आदेश पर कोतवाली थाना, भिलाई नगर, पुलिस बल की सहायता से अवैध कब्जेधारियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को बेदखली कार्रवाई के तहत कुल 26 आवासों से अवैध कब्जेधारी निकाले गए। जिसमें कुल 21  डिक्री आवासों पर अवैध कब्जे को खाली कराया गया। इन बीएसपी आवासों को अवैध रूप से कब्जा कर दलालों द्वारा किराया वसूली किया जा रहा है।

प्रवर्तन विभाग द्वारा सेक्टर-06 में अनफिट ब्लॉक्स में कुल 26  अनफिट आवासों को खाली कराया गया| इन आवासों में विद्युत-जल आपूर्ति को बंद कर, दरवाजे खिड़कियों को निकाल दिया गया है। साथ ही सिविल विभाग द्वारा पार्शियल डिमोलिशन (आंशिक रूप से ध्वस्त) करना शुरू कर दिया गया है। 2024-25 में अब तक माननीय संपदा न्यायालय से पारित कुल 263 डिक्री आवासों से अवैध कब्जेधारियों से खाली करवाए गए एवं कुल 484 अवैध कब्जा आवासों को खाली कराया जा चुका है। 21 डिक्री आदेश आवास से अवैध कब्जेधारियों को बेदखल किया गया।

उपरोक्त अनफिट ब्लॉक्स को अधिकृत एजेंसी द्वारा खतरनाक घोषित किया जा चुका है। इन अवैध कब्जेधारियों, भू माफियाओं और दलालों के विरुद्ध बीएसपी प्रबंधन द्वारा कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी तथा आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी। बीएसपी आवासों में अवैध रूप से रहने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी आदेश जारी कर कार्यवाही की जाएगी। भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग नागरिकों से अपील करता है कि दलालों व भू-माफियाओं से सावधान व सतर्क रहें तथा बीएसपी आवासों को किराया पर नहीं लें। ऐसे प्रकरणों की सूचना तत्काल पुलिस थाने तथा नगर सेवाएं विभाग के प्रवर्तन अनुभाग के कार्यालय में दें।

दया सिंह ने मैहर मंदिर में की पं धीरेन्द्र शास्त्री से मुलाकात,  22 से 24 सितंबर तक भिलाई में लगेगा दरबार
राजीव गांधी की जयंती पर राज्य किसानों, आदिवासियों व गोबर विक्रेताओं को 1737.50 करोड़ की राशि जारी: राहुल गांधी ने कहा जरूरतमंदों के मदद की योजनाओं के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ अग्रणी
आम जनता के साथ पुलिस संवेदनशीलता के साथ बर्ताव करें – राज्यपाल रमेन डेका
केरल में भारी बारिश से तबाही, अब तक 21 की मौत, पीएम मोदी ने विजयन से बात कर दिया मदद का भरोसा
आईआईटी भिलाई के पीएचडी स्कॉलर अरुण कुमार का प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप (पीएमआरएफ) के लिए चयन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम की संवेदनशीलता, तीन महिलाओं को मिली अनुकंपा नियुक्ति सीएम की संवेदनशीलता, तीन महिलाओं को मिली अनुकंपा नियुक्ति
Next Article कृषि उत्पादकता में कारगार है सौर ऊर्जा कृषि उत्पादकता में कारगार है सौर ऊर्जा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?