ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसएफ का आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम : तीसरा जत्था कांकेर से लखनऊ रवाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बीएसएफ का आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम : तीसरा जत्था कांकेर से लखनऊ रवाना

By Mohan Rao
Published: January 2, 2025
Share
SHARE

भिलाई। 16 वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत गुरुवार को कांकेर के अति दुर्गम एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से 20 आदिवासी युवा लड़के एवं 19 युवा लड़कियों के तीसरे जत्थे को रायपुर रेलवे स्टेशन से लखनऊ के लिए रवाना किया गया। सीमा सुरक्षा बल के 02 पु़रूष सुरक्षा अधिकारी और 02 महिला सुरक्षा अधिकारी भी इनके साथ रवाना हुए। ये जत्था लखनऊ में भारत के विभिन्न राज्यों के अन्य आदिवासी युवाओं से मिलकर अन्य राज्यों की संस्कृति से रूबरू होगा।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत आदिवासी युवक एवं युवतियों को उनके उज्ज्वल भविष्य तथा अधिकार के बारे में उचित व उपयुक्त जानकारी प्रदान की जायेगी, साथ ही साथ अन्य राज्यों से भाग लेने वाले युवक-युवतियों के बीच मेल-मिलाप बढ़ेगा, जिससे वे एक-दूसरे के खान-पान, रहन-सहन, सांस्कृतिक गतिविधियाँ एवं वेशभूषा से रूबरू होंगे। इस कार्यक्रम में सभी राज्यों के स्थानीय लोक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी। साथ ही लखनऊ के प्रसिद्ध, दर्शनीय एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

MY भारत (नेहरू युवा केन्द्र संगठन), नई दिल्ली, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं गृह मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में 16वाँ आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम की अवधि 07 दिन है। छत्तीसगढ के कांकेर और नारायणपुर जिले में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अति नक्सल प्रभावित इलाके से इस वर्ष कुल 13 भ्रमण कार्यक्रमों के अतंर्गत 18 से 22 वर्ष आयु वर्ग के 500 चयनित युवक एवं युवतियां भाग ले रहे है।

इस आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियों में संवैधानिक अधिकारियों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संवाद सत्र, पैनल चर्चा, व्याख्यान सत्र, भाषण प्रतियोगिता, कैरियर संबंधी मार्गदर्शन, चल रहे खेल आयोजनों के बारे में जानना शामिल है। इसके अलावा प्रतिभागी लखनऊ के उद्योगों एवं सुरक्षा बलों के कैम्पों का भ्रमण करेंगे।  इस कार्यक्रम के तीसरे जत्थे को लखनऊ रवाना करते हुए कार्यवाहक महानिरीक्षक रमेश कुमार, उपमहानिरीक्षक एवं अजय अग्रवाल, उपमहानिरीक्षक (सामान्य), सीमा सुरक्षा बल सीमांत मुख्यालय (विशेष संक्रिया) भिलाई, छत्तीसगढ़ ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

ब्रेकिंग: रविवार लॉकडाउन को अब मिला ब्रेक… अन्य दिनों की तरह खुलेंगी दुकानें… कलेक्टर ने जारी किया आदेश
करोड़ों की जमीन बेचकर भी लूट गया ये शख्स, फिल्मी स्टाइल में कनपटी पर बंदूक टिकाकर खाते से कर दिया लाखों पार
Big Breaking: हिमाचल विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारक बने CM भूपेश बघेल, कांग्रेस ने जारी की 40 प्रचारकों की सूची
budget breaking : आंगनबाड़ी कार्यकताओं व सहायिकाओं का बढ़ा मानदेय, नवा रायपुर से दुर्ग तक लाइट मेट्रो… जानें सीएम बघेल के बजट की खास बातें
संबंध बनाने से किया इनकार तो रेता महिला किराएदार का गला, 4 दिन बाद ऐसे खुला मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुंदर प्राकृतिक परिवेश, समृद्ध जनजातीय संस्कृति और शांत वातावरण अब फिर से बन रही है बस्तर की पहचान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next Article धान खरीदी : अब तक 93.44 लाख मीट्रिक टन धान की हो चुकी है खरीदी, किसानों को धान 21 हजार करोड़ से अधिक का भुगतान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?