ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसएफ के “श्वान बाबू” को मिला राष्ट्रीय K9 ब्रेवरी अवॉर्ड, “K9 नक्सल सेंटिनल” की मिली उपाधि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बीएसएफ के “श्वान बाबू” को मिला राष्ट्रीय K9 ब्रेवरी अवॉर्ड, “K9 नक्सल सेंटिनल” की मिली उपाधि

By Mohan Rao
Published: November 17, 2025
Share
बीएसएफ के स्वान बाबू को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
SHARE

भिलाई। बीएसएफ के स्वान बाबू को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला। अपने अद्वितीय साहस, तेज संवेदनशीलता और असाधारण प्रदर्शन के लिए 40वीं बटालियन के श्वान “बाबू” को राष्ट्रीय K9 ब्रेवरी अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। श्वान “बाबू” की अदम्य वीरता और राष्ट्र सुरक्षा में उल्लेखनीय योगदान के मद्देनज़र उन्हें “K9 नक्सल सेंटिनल” की गौरवशाली उपाधि भी प्रदान की गई, जो उनकी असाधारण उपलब्धि और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

बता दें सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (SVP RRU), गांधीनगर द्वारा हैदराबाद में आयोजित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय K9 ब्रेवरी अवॉर्ड 2025 समारोह में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) तथा विभिन्न राज्य पुलिस संगठनों के सर्वश्रेष्ठ श्वानों को सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर में सुरक्षा अभियानों में श्वानों द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका को सराहना एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्रदान करना था।

सामरिक मुख्यालय बीएसएफ (स्पेशल-ऑप्स) छत्तीसगढ़ को इस वर्ष 02 उत्कृष्ट श्वानों के साथ बीएसएफ का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त हुआ। टीम का नेतृत्व डॉ. राम मेहर सिंह, उप समादेष्टा (वेटनरी), क्षेत्रीय मुख्यालय बी०एस०एफ, दुर्ग द्वारा किया गया। दल में 40वीं बटालियन बी०एस०एफ के श्वान “बाबू” (बेल्जियन शेफर्ड/मेल) और हैंडलर ब्रिंदाबन तमुली, विकाश विश्वास तथा 181वीं बटालियन बी०एस०एफ की ओर से श्वान बबीता (स्वदेशी रामपुर हाउंड/फीमेल) एवं हैंडलर तपन दास, अमरिक सिंह शामिल थे। श्वान “बाबू” ने विस्फोटक खोज श्रेणी में और श्वान बबीता ने ट्रैकर श्वान श्रेणी में बी०एस०एफ का प्रतिनिधित्व किया।

बीएसएफ के स्वान बाबू ने एलडब्ल्यूई प्रभावित अग्रिम क्षेत्रों में 09 इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेस (IEDs) का सफलतापूर्वक पता लगाकर अनेक सुरक्षा बल कर्मियों तथा स्थानीय नागरिकों की जान बचाई। उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन एन०एस०जी, एस०एस०बी, तेलंगाना पुलिस, सी० आर०पी०एफ और छत्तीसगढ़ पुलिस के सर्वश्रेष्ठ श्वानो के साथ किया गया, जिसमें श्वान “बाबू” ने अपनी उत्कृष्ट सटीकता और पेशेवर क्षमता से सभी को प्रभावित किया।

रिसाली स्थित सामरिक मुख्यालय, महानिरीक्षक बीएसएफ (स्पेशल-ऑप्स) छत्तीसगढ़ के आईजी आनंद प्रताप सिंहने डॉग हैंडलर्स दल को बधाई देते हुए कहा कि श्वान “बाबू” और श्वान “बबीता” ने सुरक्षा अभियानों में अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अद्वितीय साहस और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का परिचय देकर बीएसएफ तथा पूरे राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी सेवा भावना, प्रतिबद्धता और वीरता, बीएसएफ की सर्वोत्तम परंपराओं को प्रतिबिंबित करती है। बीएसएफ परिवार तथा देश उनके हिम्मत, समर्पण और अनुकरणीय सेवा पर गर्व करता है।

चीन के साथ ना ही युद्ध की स्थिति है और ना ही शांति की – वायुसेना प्रमुख
स्कूली बच्चों को कक्षाओं में बोर्ड वर्क करवाएं:- कलेक्टर चंदन कुमार
मिश्रित उर्वरकों में गुणवत्ता की कमी, भिलाई की इस कंपनी को नोटिस जारी कर 3 दिन में मांगा जवाब
बर्ड फ्लू की आहट से 15 रुपये प्रति किलो सस्ता हुआ मुर्गा, पोल्ट्री व्यवसायी चिकन को बता रहे सुरक्षित
राजमिस्त्री प्रशिक्षण से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री साय
Next Article 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी से किसानों में नई उमंग – उपार्जन केंद्रों में सुगम, पारदर्शी व्यवस्था से बढ़ा विश्वास

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?