ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जम्मू में BSF ने फिर खोज निकाली सुरंग, आठ सालों से आतंकियों की घुसपैठ करा रहा था PAK
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

जम्मू में BSF ने फिर खोज निकाली सुरंग, आठ सालों से आतंकियों की घुसपैठ करा रहा था PAK

By @dmin
Published: January 23, 2021
Share
कराची में 'पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज' पर आतंकी हमला, चार हमलावर ढेर
कराची में 'पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज' पर आतंकी हमला, चार हमलावर ढेर
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) को शनिवार को जम्मू-कश्मीर में एक और अंडर ग्राउंड सुरंग का पता चला है। 150 मीटर लंबी इस सुरंग का इस्तेमाल पाकिस्तान भारत में आतंकवादियों को भेजने के लिए करता था। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह जवानों द्वारा पिछले दस दिनों में जम्मू-कश्मीर में ढूंढी गई दूसरी सुरंग है। पिछले साल भी एक सुरंग का पता चल चुका है। कठुआ जिले के पनसार में बीएसएफ की चौकी के पास बॉर्डर पोस्ट नंबर 14 और 15 के बीच 30 फीट गहरी यह सुरंग है। बाड़ के दूसरी तरफ शकरगढ़ जिले में अभियाल डोगरा और किंगरे-डी-कोठे की पाकिस्तानी सीमा चौकी स्थित है।

पाकिस्तान का शकरगढ़, जोकि बाड़ के पार का इलाका है, जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेशनल कमांडर कासिम जान की देखरेख में चलने वाले आतंकी ट्रेनिंग फैसिलिटी की जगह है। भारतीय खुफिया विभाग का मानना है कि जान जम्मू में 19 नवंबर को हुए नगरोटा एनकाउंटर में शामिल था और साल 2016 के पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले का मुख्य आरोपी भी है। जान भारत में जैश के आतंकवादियों के मुख्य कमांडरों में से एक है।

BSF detects another tunnel in the area of Pansar, Jammu today. The tunnel is approx 150 meters long and 30 feet deep. It is pertinent to mention here that BSF had shot down a Pakistani Hexacopter carrying load of weapons & ammunition in June 2020 in the same area: BSF https://t.co/0JA2WK1JTm pic.twitter.com/3PTBb46iI4

— ANI (@ANI) January 23, 2021

बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, यह काफी बड़ी है, क्योंकि यह सुरंग कम-से-कम 6 से 8 साल पुरानी लगती है और इसे लंबे समय से घुसपैठ के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा होगा। इसके अलावा, यह एक ऐसी जगह पर स्थित है, जहां 2012 के बाद से एक्शन देखा गया, जब पाकिस्तान ने फॉरवर्ड ड्यूटी प्वाइंट पर भारी गोलाबारी की थी और आसपास के क्षेत्र में जीरो लाइन पर एक नया बंकर बनाया था।
नई दिल्ली में मौजूद एक वरिष्ठ काउंटर टेरर अधिकारी का कहना है कि पाकिस्तानी सेना और उसके आतंकवादियों द्वारा बनाई गईं सभी सुरंगों का पता लगाना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि उनके जरिए से आतंकवादियों की घुसपैठ एलएसी के इस पार करवाई जाती है और यह सैनिकों की तैनाती की उपयोगिता को व्यावहारिक रूप से समाप्त कर देता है। जब भी एलएसी को पार करना मुश्किल होता है, तब पाकिस्तानी आतंकवादी इन सुरंगों का इस्तेमाल करते हैं।
बता दें कि बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के डायरेक्टर जनरल राकेश अस्थाना ने नवंबर में नगरोटा एनकाउंटर के बाद सुरंगों का पता लगाने के प्रयासों में और तेजी लाने का आदेश दिया था। नगरोटा एनकाउंटर में मारे गए आतंकवादियों ने सीमा पर मौजूद सुरंगों का इस्तेमाल करते हुए घुसपैठ की थी और बाद में बीएसएफ ने सुरंग को भी खोज निकाला था। वहीं, इसी दौरान, बीएसएफ ने पुंछ जिले में छापेमारी की, जिसमें उसे एक एके-47 राइफल, तीन चीन निर्मित पिस्तौलें, ग्रेनेड लॉन्चर और रेडियो सेट बरामद हुए हैं।

जशपुर के दोकड़ा गांव पहुंचे सीएम साय, कॉलेज बनाने की घोषणा, पीएम आवास के हितग्राहियों से किया संवाद
आईटीबीपी को मिले मलिनियोस नस्ल के 17 पिल्ले, ओसामा को मारने के लिए ली गई थी इनसे मदद
महान महिला का किरदार निभाएंगी फर्जी में राशि खन्ना
Gustakhi Maaf: पॉक्सों में गिरफ्तार होने लगे माननीय शिक्षक
मुख्यमंत्री ने नागरिक उड्यन राज्य मंत्री को लिखा पत्र: घरेलू उड़ानों को शुरू करने के बाद होने वाले प्रभाव पर रखी अपनी बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आपकी वजह से मोदी हो रहे और मजबूत, केंद्र पर दादागिरी का आरोप बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी की नई मांग- देश में होनी चाहिए 4 राजधानी, सिर्फ दिल्ली ही क्यों?
Next Article Workshop to clear the confusion of bird flu: Experts said that बर्ड फ्लू की भ्रांतिया दूर करने हुई कार्यशाला: विशेषज्ञों ने कहा परपंरागत भारतीय तरीके से बनाया गया चिकन पूरी तरह सुरक्षित
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?