ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मां-बाप और इकलौते बेटे की नृशंस हत्या, घर के अंदर ही शवों को जलाने की कोशिश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मां-बाप और इकलौते बेटे की नृशंस हत्या, घर के अंदर ही शवों को जलाने की कोशिश

By @dmin
Published: August 31, 2020
Share
मां-बाप और इकलौते बेटे की नृशंस हत्या, घर के अंदर ही शवों को जलाने की कोशिश
मां-बाप और इकलौते बेटे की नृशंस हत्या, घर के अंदर ही शवों को जलाने की कोशिश
SHARE

आगरा (एजेंसी)। आगरा जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। सोमवार की सुबह तीनों के शव जली अवस्था में घर के अंदर मिले। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद शवों को जलाने का प्रयास किया गया है। मरने वालों में पति, पत्नी और जवान बेटा शामिल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना थाना एत्माद्दौला के नगला किशनलाल की है। मृतकों में रामवीर (55 साल), उनकी पत्नी मीरा और 22 वर्षीय इकलौता बेटा बबलू हैं। रामवीर मकान में ही परचून की दुकान चलाते थे। रविवार शाम को ही वो ससुराल से लौट कर आए थे। सोमवार सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे पड़ोस के लोग उनकी दुकान से सामान लेने आए।
दुकान बंद मिली। उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन घर से कोई जवाब नहीं मिला। लोगों ने घर के अंदर झांका देखा तो धुआं निकल रहा था। अनहोनी की आशंका पर पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने किसी तरह घर का दरवाजा खोला। पुलिसकर्मी घर के अंदर गए तो मंजर देखकर सन्न रह गए। 

आगरा ट्रिपल मर्डर: परिजनों से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी

जली अवस्था में तीनों के शव

रामवीर, पत्नी मीरा और पुत्र बबलू के शव एक ही कमरे में जली हुई हालत में पड़े थे। बबलू और मीरा के हाथ बंधे हुए थे, जबकि रामवीर के गले में फंदा पड़ा हुआ था। तिहरे हत्याकांड की जानकारी पर आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अजय आनंद, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ए. सतीश गणेश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार फोर्स के साथ पहुंच गए। 
पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और पड़ोस के लोगों से जानकारी ली। एडीजी अजय आनंद ने बताया कि नगला किशन लाल में एक ही परिवार के तीनों की हत्या हुई है। हत्या के बाद शवों को जलाने का प्रयास गया है। किसने हत्या की है, इसकी जांच में पुलिस जुट गई है। एडीजी ने दावा किया है कि घटनास्थल से कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा होगा। 

बालोद में तूल पकड़ता नीट परीक्षा में लापरवाही का मामला, बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ को लेकर परिजनों का हंगामा
Big news : बस्तर फाइटर्स के जवान का अपहरण, गांव से उठाकर ले गए नक्सली
Durg Crime : इलाज के लिए रायपुर गई थी महिला, इधर घर में हो गई चोरी… नगदी व लाखों के जेवर पार
बड़ी खबर: रायपुर रेल मंडल में अब सोलर पावर एनर्जी से ट्रेन चलाने की तैयारी, भिलाई में लगाया जा रहा 50 मेगा वाट का सोलर पावर प्लांट
Bhilai : उद्घाटन से पहले खुर्सीपार  इनडोर स्टेडियम के खिड़की दरवाजे गायब, अब 21 लाख से होगा रिनोवेशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Guidelines for treatment and monitoring of corona infects in home isolation लगातार बढ़ रहा छत्तीसगढ़ में कोरोना….. कुल संक्रमितों का आंकड़ा 30 हजार के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 1346 नए मामले…. 7 की मौत
Next Article चीतल के अवैध शिकार में ग्राम सुरही से दो आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?