अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में अधेड़ महिला से हैवानियत का खौफनाक मामला सामने आया है। शहर के रिंग रोड़ किनारे शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना के बाद जब मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की तो होश उड़ गए। मृतका महिला के शरीर पर चोट के कई निशान मिले सिर को भारी पत्थर से कुचला गया था। यही नहीं उसके प्राइवेट पार्ट में बोतल मिली। शुरुआती जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। घटना की सूचना के बाद हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर शहर के व्यस्त रिंग रोड स्थित महामाया मंदिर द्वार के पास शुक्रवार को एक अधेड़ महिला का खून से सना शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। हमलावरों ने सिर और गर्दन पर घातक वार किए हैं। इतना ही नहीं, पहचान छिपाने के उद्देश्य से चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया है। घटना को देखकर मामला आपसी रंजिश या सुनियोजित हत्या का प्रतीत हो रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी राजेश कुमार अग्रवाल समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पंचनामा कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। भीड़भाड़ वाले मुख्य मार्ग पर इस तरह की नृशंस वारदात से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। नागरिकों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर सवाल उठाए हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्टों का मिलान कर शिनाख्त का प्रयास कर रही है।




