ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उपराष्ट्रपति चुनाव वोटिंग नहीं करेंगे BRS व BJD के सांसद, मतदान से पहले दोनों पार्टियों का ऐलान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNational

उपराष्ट्रपति चुनाव वोटिंग नहीं करेंगे BRS व BJD के सांसद, मतदान से पहले दोनों पार्टियों का ऐलान

By Mohan Rao
Published: September 8, 2025
Share
नवीन पटनायक एवं के चंद्रशेखर राव
SHARE

नईदिल्ली। मंगलवार को देश में उपराष्ट्रपति का चुनाव है। ठीक मतदान से पहले दो क्षेत्रीय पार्टियों ने वोटिंग नहीं करने का निर्णय लिया है। ओडिशा की बीजेडी व तेलंगाना की बीआरएस ने तय किया है कि उनके सांसद मतदान में हिस्सा नहीं लेंगे। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव ने कहा कि उनकी पार्टी उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहेगी। इसी तरह बीजद ने भी ऐसी ही घोषणा की है। बीजद के नेता सस्मित पात्रा ने कहा कि बीजू जनता दल मंगलवार को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहेगा।

बता दें इस बार उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन और विपक्ष के बी सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला है। मंगलवार को तय हो जाएगा कि कौन उपराष्ट्रपति बनता है। जगदीप धनखड़ के अचानक स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 21 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था, जिस कारण रिक्त हुए उपराष्ट्रपति पद के लिए मध्यावधि चुनाव कराया जा रहा है। अब कल यानी नौ सितंबर को यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

मतदान से पहले बीआरएस और बीजू जनता दल ने वोटिंग में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। इस बीच बीजद के नेता सस्मित पात्रा ने कहा कि बीजू जनता दल मंगलवार को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहेगा। बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने फैसला किया है कि पार्टी के सांसद उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहेंगे। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) के सदस्यों और सांसदों से परामर्श के बाद यह फैसला लिया है। पात्रा ने कहा कि हमारा पूरा ध्यान राज्य और उसके 4.5 करोड़ लोगों के विकास पर है।

इसी प्रकार बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहेगी। तेलंगाना के किसानों में यूरिया की कमी को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों पर आरोप लगाते हुए रामाराव ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही इस कमी के मुद्दे को सुलझाने में फेल रही हैं। बीआरएस नेता ने कहा कि यूरिया की कमी इतनी ज्यादा है कि कतारों में इंतजार करते हुए किसानों के बीच हाथापाई हो रही है। ऐसे में हम मतदान से दूर रहेंगे।

सरगुजा पुलिस की चेतावनी, ट्रेंडिंग APK फ्रॉड से रहें सतर्क
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : छत्तीसगढ़ में बना रिकार्ड, प्रदेश भर में हुआ 6,412 जोड़ों का विवाह
पर्यटन के क्षेत्र में नया रूप ले रहा जशपुर, एडवेंचर व इको-टूरिज्म को दिया जा रहा बढ़ावा
दुर्ग जिले में होने वाले निकाय चुनाव के लिए सभी वार्डों की ईवीएम कमीशनिंग 7 फरवरी को
हौसले को सलाम: एक पैर खो कर भी नहीं कम होने दिया पढऩे का जुनून, अब मिली ट्राइसाइकिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय ने रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने के निवास पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि
Next Article अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई , 8 से अधिक वाहन जब्त, राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग का ज्वाइंट ऑपरेशन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?