भिलाई। घटते कोरोना संक्रमण को देखते हुए दुर्ग जिले को अब पूरी तरह से अनलॉक कर दिया गया है। कलेक्टर ने आदेश जारी कर रविवार को भी लॉकडाउन से छूट दे दी है। दुर्ग भिलाई में अब अन्य दिनों की तरह रविवार को भी पूरे दिन दुकानें खोल सकेंगे। यानि रविवार को केवल प्रतिबंधित गतिविधियों को छोड़कर शेष सभी प्रकार की गतिविधियों के लिए समय बढ़ा दिया है। आदेश के मुताबिक रविवार को रात 8 बजे तक सभी प्रकार की स्थाई व आस्थाई दुकानें खुली रहेंगी।
कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सभी दुकानें, शॉपिंग मॉल, कामर्शियल कॉम्प्लेक्स खुलेंगे। सुपर मार्केट, सुपर बाजार, डिपार्टमेंटल स्टोर, फल-सब्जी मंडी, आनाज की सभी तरह की दुकानें और मार्केट खुलेंगे। पान के ठेले, गुपचुप चाट, पकौड़ी, पाव भाजी की भी दुकानें खुलेंगी। शहर में सभी तरह के शोरुम, क्लब, शराब दुकानें, सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पा, बच्चों के पार्क और जिम खुलेंगे। लड़के या लड़की के घर पर फिर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किसी होटल या मैरिज हॉल में अब 10 की जगह 50 लोगों की अनुमति के तहत कार्यक्रम हो सकेंगा। रात 10 बजे तक होटल या रेस्टोरेंट से अब ऑनलाइन पार्सल के अलावा, काउंटर से पार्सल भी लिया जा सकेगा। सीटिंग कैपेसिटी का 50त्न लोग यहां बैठकर खा सकेंगे। थोक माल, वेयर हाउस, कार्गो, फल, सब्जी की लोडिंग, अन लोडिंग की अनुमति निर्धारित समय के लिए रहेगी।
इन पर पाबंदी रहेगी
शहर के स्विमिंग पूल, वाटर पार्क, सिनेमा हॉल, थियटर सब बंद रहेगे। सभी स्कूल, कॉलेज, स्टूडेंट के लिए बंद रहेंगे। सभी प्रकार के सभा जुलूस, धरना-प्रदर्शन, सामाजिक राजनीतिक, धार्मिक, कार्यक्रमों पर प्रतिबंध जारी रहेगा। सभी रिसोर्ट, सांस्कृतिक एवं पर्यटक स्थल जैसे शहीद पार्क सेक्टर-5 और मैत्री गार्डन अभी आम लोगों के लिए बंद रहेगे।
ब्रेकिंग: रविवार लॉकडाउन को अब मिला ब्रेक… अन्य दिनों की तरह खुलेंगी दुकानें… कलेक्टर ने जारी किया आदेश




