ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : सुपेला में रेलवे ट्रैक पर खड़ी बीटीपीएन वैगन पर चढ़ा युवक, ओएचई की चपेट में आया, बुरी तरह झुलसा
Share
Notification Show More
Latest News
प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
September 11, 2026
मासूम से दुस्कर्म व हत्या के आरोपी को फांसी, दुर्ग एसएसपी ने जांच टीम को किया सम्मानित
September 11, 2026
गोल्ड ईटीवी में निवेश पर लाभ का झांसा देकर लाखों की ठगी, HDFC बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार
September 11, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के बड़े भाई गुरु ढाल दास कांग्रेस में शामिल
September 11, 2026
संतुलित आहार, एनीमिया से बचाव और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को लेकर प्रदेशभर में जागरूकता गतिविधियां
छत्तीसगढ़ में पोषण जागरूकता अभियान को मिल रही गति, आंगनबाड़ी केंद्र बने जनभागीदारी के केंद्र
September 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiRailway News

Breaking News : सुपेला में रेलवे ट्रैक पर खड़ी बीटीपीएन वैगन पर चढ़ा युवक, ओएचई की चपेट में आया, बुरी तरह झुलसा

By Mohan Rao Published July 28, 2026
Share
घायल युवक को एंबुलेंस के पास ले जाते लोग
SHARE

भिलाई। सुपेला अंडरब्रिज के पास मंगलवार दोपहर बाद एक युवक रेलवे ट्रैक पर खड़ी बीटीपीएन (BTPN) वैगन पर चढ़ गया। इससे युवक ओएचई लाइन की चपेट में आया और गिर गया। घटना में युवक बुरी तरह से झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आरपीएफ व पुलिस के साथ रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मौके से डायल 112 को कॉल किया गया। सूचना मिलने के लगभग 40 मिनट बाद एंबुलेंस पहुंची और घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम गणेश गुप्ता निवासी गौतम नगर सुपेला बताया जा रहा है। सुपेला अंडरब्रिज के पास रेलवे ट्रेक पर बीटीपीएन वैगन वाली गुड्स ट्रेन सिग्नल नहीं मिलने के कारण खड़ी थी। बताया जा रहा है कि वैगन में डीजल भरा हुआ था। इस दौरान गणेश गुप्ता अचानक एक वैगन की सीड़ी के सहारे ऊपर चढ़ने लगा। जैसे ही ऊपर पहुंच ओएचई के चपेट में आने से जोरदार झटके के साथ नीचे गिरा।

ओएचई के झटके के कारण युवक बुरी तरह झुलस गया। उसका शरीर जगह जगह से जल चुका था और नीचे गिरने के बाद छटपटाने लगा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। झुलया युवक बार बार अस्पताल ले जाने की बात कर रहा था। मौके से लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पुलिस व आरपीएफ के जवान पहुंचे। इस दौरान युवक ने अपना नाम भी खुद ही बताया। कुछ देर बाद जैसे ही एंबुलेंस पहुंची तो आसपास के कुछ युवकों की मदद से झुलसे गणेश गुप्ता को एंबुलेंस से अस्पताल रवाना किया गया। शास्त्री अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है।

नशे में होने की आशंका
बताया जा रहा है युवक नशे में था और नशे की हालत में ही वैगन पर चढ़कर ओएचई के संपर्क में आया। कुछ लोगों ने उसे वैगन पर चढ़ते हुए देखा था। बताया यह भी जा रहा है कि गणेश गुप्ता अपने दो साथियों के साथ रेलवे ट्रैक के पास ही शराब का शेवन कर रहा था। इसके बाद अचानक व बीटीपीएन वैगन पर चढ़ गया और करंट की चपेट में आ गया। यह देख ट्रेन के गार्ड ने आवाज भी लगाई लेकिन तब तक हादसा हो चुका था। गणेश गुप्ता को मौके पर छोड़ उसके साथी वहां से भाग गए।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

मासूम से दुस्कर्म व हत्या के आरोपी को फांसी, दुर्ग एसएसपी ने जांच टीम को किया सम्मानित

गोल्ड ईटीवी में निवेश पर लाभ का झांसा देकर लाखों की ठगी, HDFC बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के बड़े भाई गुरु ढाल दास कांग्रेस में शामिल

छत्तीसगढ़ में पोषण जागरूकता अभियान को मिल रही गति, आंगनबाड़ी केंद्र बने जनभागीदारी के केंद्र

Mohan Rao July 28, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त आदेश, नाबालिग व बिना आपराधिक रिकॉर्ड वालों को करें रिहा
Next Article अपैक्स बैंक एवं जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्षों के साथ मंत्री कश्यप की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?