ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : दुर्ग में युवक की हत्या, युवती के दूसरे प्रेमी ने पहले प्रेमी को इतना मारा की हो गई मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : दुर्ग में युवक की हत्या, युवती के दूसरे प्रेमी ने पहले प्रेमी को इतना मारा की हो गई मौत

By Mohan Rao
Published: December 30, 2024
Share
दुर्ग में युवक की हत्या
SHARE

दुर्ग। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती के दूसरे प्रेमी ने पहले प्रेमी को अपने साथियों के साथ मिलकर इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। दुर्ग के सिविल लाइन क्षेत्र की यह घटना है। घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में युवती के साथ पांच संदेहियों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल घटना की जांच जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा कांड लव ट्रायंगल का है। यहां रहने वाली एक लड़की का चेतन साहू नाम के युवक के अफेयर चल रहा था। चेतन व लड़की दोनों की माताएं पुलिस विभाग में हैं। कुछ दिन पहले लड़की की मां का सरगुजा ट्रांसफर हो गया। लड़की भी सरगुजा चली गई वहां सरगुजा में रहने वाले लुकेश साहू के प्रति आकर्षित हो गई। इस बीच दुर्ग से चेतन भी लगातार युवती को फोन करता था जिससे वह परेशान हो गई थी।

चेतन साहू

पुलिस के अनुसार 24 दिसंबर को युवती अपनी मां के साथ दुर्ग आई थी। चेतन जब पता चला कि उसकी प्रेमिका दुर्ग आई है तो उसने मिलने के लिए कहा। युवती ने मना किया लेकिन वह नहीं माना और परेशान करने लगा। चेनत की बात युवती ने अपने सरगुजा वाले प्रेमी लुकेश साहू को बताई। इसके बाद लुकेश ने युवती को कहा कि चेतन को मिलने के लिए बलाओ। लुकेश बताए अनुसार युवती ने चेतन को सिविल लाइन क्षेत्र में अपने घर के पास मिलने के लिए बुलाया।

पुलिस के अनुसार रविवार देर रात लगभग 12 बजे के आसपास चेतन युवती से मिलने पहुंचा। इससे पहले ही लुकेश अपने दोस्तों के साथ वहां पहले से मौजूद था। चेतन के पहुंचने के बाद युवती को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि लुकेश ने अपने साथियों के साथ लाठी डंडे से चेतन की बुरी तरह से पिटाई कर दी। इसे इतना मारा गया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पद्मनाभपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही बड़े अधिकारी भी पहुंच गए। रात में ही चेतन के शव को मरच्यूरी भेजा गया। वहीं पुलिस ने रात को ही पांच संदेहियों को हिरासत में ले लिया। मुख्य आरोपी लुकेश साहू घटना के पाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए लड़की को भी थाने बुलाया है। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने मुख्य आरोपी की तो पहचान कर ली है, लेकिन उसके साथ वारदात में और कौन लोग शामिल थे उनकी भी पहचान करने में जुटी है।

Bhilai Breaking : 6 दिन से लापता मुक-बधिर बच्चा मिला, रेलवे स्टेशन से हुआ था बरामद… मां ने कहा किसी किया था किडनैप
केन्द्रीय पर्यवेक्षकों ने छत्तीसगढ़ में पशुधन योजनाओं का लिया फीडबैक
व्यापारियों का संकल्प: पहले मतदान फिर दुकान, भिलाई चेंबर की पहल पर सभी 100 फीसदी मतदान का संकल्प
CG Breaking : कबीरधाम में बड़ी चोरी, दिन दहाड़े सूने मकान से लाखों पार…. जांच में जुटी पुलिस
खेल में भी आगे बढऩे एवं उपलब्धि हासिल करने की हैं असीम संभावनाएं: अनिला भेंडिय़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सड़कों के संधारण के लिए राज्य में पीबीएमसी व ओपीआरएमसी होगा लागू, विभाग जल्द शुरू करेगा पायलेट प्रोजेक्ट
Next Article देश की विविधता में एकता का अनूठा प्रदर्शन; रैंप पर परंपरागत परिधानों में दिखे एम्प्लॉयीज़ देश की विविधता में एकता का अनूठा प्रदर्शन; रैंप पर परंपरागत परिधानों में दिखे एम्प्लॉयीज़
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?