रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर क सीनियर आईपीएस रतनलाल डांगी को सरकार ने निलंबित कर दिया है। आईपीएस डांगी की हाल ही में आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। कुछ दिन पहले सब इंसपेक्टर की पत्नी ने आईपीएस डांगी पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले में विभागीय जांच लंबित होने के कारण सरकार ने कार्रवाई की है।

इस संबंध छत्तीसगढ़ के गृह विभाग द्वारा गुरूवार 23 मार्च को आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, रतन लाल डांगी के खिलाफ गंभीर आरोपों की जांच चल रही है। जांच के दौरान उनके आचरण को अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 1968 और अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1969 के प्रावधानों के तहत प्रथम दृष्टया संदिग्ध माना गया है। निलंबन अवधि के दौरान रतन लाल डांगी का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर निर्धारित किया गया है। इस अवधि में वे सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।
देखें आदेश की कापी





