ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : छत्तीसगढ़ में बिना हेलमेट बाइक चलाना पुलिस अफसरों को पड़ा भारी, 12 का कटा चलान
Share
Notification Show More
Latest News
दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन होगा इलाज, सीएम साय की पहल पर 12 लाख स्वीकृत
October 11, 2026
भिलाई निगम की कार्यशैली पर प्रमुख सचिव ने दिखाई नाराजगी, बोले- रोज सुबह फील्ड में उतरें अफसर
October 11, 2026
छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, आज होगा कंसेशन एग्रीमेंट
October 11, 2026
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
October 10, 2026
चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

Breaking News : छत्तीसगढ़ में बिना हेलमेट बाइक चलाना पुलिस अफसरों को पड़ा भारी, 12 का कटा चलान

By Mohan Rao Published June 7, 2025
Share
पुलिस अफसरों का कटा चालान
SHARE

जशपुर। आमतौर पर देखा जाता है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों का चालान होता है। इसके लिए पुलिस विभाग व यातायात विभाग होता है। ऐसा कम ही होता है कि पुलिस अफसर व पुलिस कमिर्यों का चालान काटा जाए। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ऐसा हुआ है। जिले के एसएसपी शशिमोहन सिंह आम जनता के साथ विभागीय अफसरों व कर्मियों को भी हेलमेट पहनकर वाहन चलाने जागरूक कर रहे हैं। नियम का पालन नहीं करने 12 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों चालान काटा गया।

बता दें एसएसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश में जशपुर पुलिस सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले जनहानि की कमी लाने हेतु आम जनता को यातायात नियमों के प्रति विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार जागरूक कर रही है। साथ ही बार-बार नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त चालानी कार्यवाही भी कर रही है, आमजन से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें जिससे कि समय रहते दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।

इसी कड़ी में जशपुर पुलिस के द्वारा पिछले माह जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के प्रभावी नियंत्रण के लिए चालानी कार्यवाही के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले के खिलाफ कठोर कार्यवाही की गई है एवं कार्यवाही लगातार जारी है। इसके साथ ही मोडिफाइड साइलेंसर बेचने वाले आटो डीलरों को भी समझाइश दी गई है कि वे अपने आटो सेंटर में मोडिफाइड साइलेंसर न रखे और न बिक्री करें, ऐसा पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस लाइन में चला जांच अभियान
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर पुलिस लाईन जशपुर में चेकिंग अभियान चलाया गया, चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट धारण कर वाहन चलाने वाले 12 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये समंन शुल्क रुपए 6000 वसूल किया गया है। इसके पूर्व भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में भी समय-समय पर आकस्मिक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है, जिसमें कई कर्मचारियों का चालान कट गया है।

नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
यातायात प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा एवं यातायात टीम जशपुर के द्वारा यातायात नियमों का पालन कराने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से 5 व 6 जून को दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध कारवाई की गई है। बिना हेलमेट वाहन चलाते पाये जाने पर कुल 21 प्रकरण समन शुल्क 10,000 रुपए, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने के 3 प्रकरण में 15,00 रुपए, माल वाहक वाहक में सवारी बैठाने के 4 प्रकरण में 2,000 रुपए, नो पार्किंग पर वाहन खड़ा करने के 2 प्रकरण में 600 रुपए एवं अन्य 16 प्रकरण में  5500 रुपए समन शुल्क वसूल किया गया। इस प्रकार कुल 45 प्रकरणों में 19,600 रुपए समन शुल्क वसूल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा कहा गया है कि पुलिस अधिकारीकर्मचारी को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है कि अधिक से अधिक हेलमेट पहने ताकि आम जनता में विश्वास हो कि कानून सभी के लिए समान है।

You Might Also Like

दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन होगा इलाज, सीएम साय की पहल पर 12 लाख स्वीकृत

भिलाई निगम की कार्यशैली पर प्रमुख सचिव ने दिखाई नाराजगी, बोले- रोज सुबह फील्ड में उतरें अफसर

छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, आज होगा कंसेशन एग्रीमेंट

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम

चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Mohan Rao June 7, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai : हारी बाजी जीतने की खुशी में फुटबॉल कोच को आया हार्ट अटैक, मैदान में मौत
Next Article shreekanchanpath 234 # 07 June 2025

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?