ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : 234 नए शहरों व कस्बों में शुरू होगी निजी एफएम, छत्तीसगढ़ के यह तीन शहर भी शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

Breaking News : 234 नए शहरों व कस्बों में शुरू होगी निजी एफएम, छत्तीसगढ़ के यह तीन शहर भी शामिल

By Mohan Rao
Published: August 29, 2024
Share
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में शुरू होगा निजी एफएम
SHARE

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केन्द्रीय मंत्रीमंडल का जताया आभार

रायपुर। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 234 नए शहरों व कस्बों में निजी एफएम रेडियो शुरू करने को मंजूरी दी है। इन नए क्षेत्रों में कई आकांक्षी, वामपंथी उग्रवाद प्रभावित और सीमावर्ती क्षेत्र भी शामिल हैं। खास बात यह है कि केन्द्रीय मंत्रीमंडल ने छत्तीसगढ़ के तीन शहरों को भी इसमें शामिल किया है। इन शहरों में कोरबा, अंबिकापुर व जगदलपुर शामिल हैं। केन्द्रीय मंत्रीमंडल के इस फैसले पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आभार जताया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने निजी एफएम रेडियो चरण-3 नीति के अंतर्गत 234 नए शहरों में 730 चैनलों के लिए 784.87 करोड़ रुपये के अनुमानित आरक्षित मूल्य के साथ तीसरे बैच की आरोही (बढ़ती हुई बोली) ई-नीलामी करवाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को छोड़कर एफएम चैनल के वार्षिक लाइसेंस शुल्क (एएलएफ) के रूप में सकल राजस्व का 4 प्रतिशत लेने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। ये 234 नए शहरों व कस्बों के लिए लागू होगा। केन्द्र के इस कदम से मातृभाषा में स्थानीय कंटेंट को बढ़ावा मिलने और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावना है

वोकल फॉर लोकल को मिलेगा बढ़ावा
234 नए शहरों व कस्बों में निजी एफएम रेडियो की शुरुआत से उन शहरों व कस्बों में एफएम रेडियो की अधूरी मांग पूरी होगी, जो अभी भी निजी एफएम रेडियो प्रसारण से अछूते हैं और मातृभाषा में नए व स्थानीय कंटेंट पेश करेंगे। इससे नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे, स्थानीय बोली और संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा तथा ‘वोकल फॉर लोकल पहल को बढ़ावा मिलेगा। अनुमोदित किए गए ऐसे कई शहर व कस्बे आकांक्षी जिलों और वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में हैं। इन क्षेत्रों में निजी एफएम रेडियो की स्थापना से इन क्षेत्रों में सरकारी पहुंच और सुदृढ़ होगी।

सीएम साय ने कहा- बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 234 नए शहरों कस्बों में निजी एफएम रेडियो शुरू करने को मंजूरी दी है, जिससे छत्तीसगढ़ के 3 शहर अंबिकापुर, जगदलपुर और कोरबा को भी इसका लाभ मिलेगा। यह पहल मातृभाषा में स्थानीय कंटेंट को प्रोत्साहित करेगी और साथ ही रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराएगी। ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को और अधिक सशक्त बनाने के लिए यह कदम अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस पहल के लिए प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार!

30 ग्राम पंचायतों से होगी गोधन न्याय योजना की शुरुआत: 31 जुलाई तक सभी 216 गौठान में होगी खरीदी की व्यवस्था
‘कॉफ़ी विथ कलेक्टर’ कार्यक्रम का सफल आयोजन, युवोदय कार्यक्रम ने हमारे युवाओं को समाज सेवा के माध्यम से खुद को बेहतर बनाने का अवसर प्रदान किया है- कलेक्टर
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच हलचल तेज, सीएम ने बुलाई महाअघाड़ी की बैठक
बड़े आंदोलन की तैयारी, 21 सितंबर को होगा जीएम ऑफिस का घेराव… जानिए क्या है इस आंदोलन की वजह
बलौदा बाजार में पुलिस ने जब्त किए एक करोड़ 12 लाख नगदी, कार से ले जा रहा था ड्राइवर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस: मुख्यमंत्री ने दानी स्कूल में छात्राओं को कृमि रोधी दवा खिलाकर किया शुभारंभ
Next Article मुख्यमंत्री साय की घोषणा : नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए मिलेगा ब्याज मुक्त ऋण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?