ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : अमित जोश की बहनोई के घर पुलिस को मिली लोडेड पिस्टल, बीएसपी ने सील किया मकान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : अमित जोश की बहनोई के घर पुलिस को मिली लोडेड पिस्टल, बीएसपी ने सील किया मकान

By Mohan Rao
Published: June 28, 2024
Share
अमित जोश के बहनोई के घर पर चला बुलडोजर
SHARE

भिलाई। ग्लोब चौक सेक्टर-6 के पास बीते दिनों हुए गोली कांड के बाद पुलिस एक्शन में है। इस गोलीकांड के सरगना अमित जोश पर कार्रवाई की दोहरी मार पड़ रही है। शुक्रवार की सुबह से ही भिलाई नगर पुलिस के साथ दुर्ग पुलिस बल व बीएसपी इंफोर्समेंट विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। सुबह अमित जोश घर पर बेजा कब्जा हटाने के बाद शाम को बीएसपी व पुलिस की टीम उसके बहनोई के घर पहुंची। सेक्टर 5 सड़क 13 क्वार्टर नंबर 1A मकान में जांच के दौरान पुलिस ने एक पिस्टल व दो मैग्जीन जब्त किया है। वहीं बीएसपी की टीम ने बेजा कब्जा तोड़ते हुए मकान को सील कर दिया है।

बता दें 25 जून को विश्रामपुर जिला सुरजपुर निवासी रमनजीत सिंह (30), आदित्य सिंह (24) और सुनील यादव (30) रात करीब 1 बजे तीनों एक बाइक पर सवार होकर शहर में घूमने निकले। उस दौरान रात करीब 1.20 बजे ग्लोब चौक से आगे सेंट्रल एवेन्यू रोड पर सेक्टर 10 के पास पहुंचे ही थे। इस दौरान निगरानी बदमाश अमित जोश ने अपने पास रखी पिस्टल निकालकर उन पर तीन राउंड फायर कर दिया। इस घटना में शामिल दो आरोपियों में अंकुर शर्मा आर यशवंत नायडू को भिलाई नगर पुलिस गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अमित जोश एवं सागर बाग अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस को अमित जोश व सागर बाग की तलाश है।

इस बीच पुलिस ने बीएसपी के साथ मिलकर आज अमित जोश के घर पर बुलडोजर एक्शन चलाया। बीएसपी के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने शुक्रवार की सुबह सेक्टर -6 में अमित जोश के घर पर बुलडोजर चलाया और अवैध कब्जा तोड़ा। इसके बाद शाम को अमित जोश के बहनोई लक्की जॉर्ज और उसकी बहन प्रिया के सेक्टर 5 सड़क 13 क्वार्टर नंबर 1A मकान के अवैध कब्जों को तोड़ा गया। पुलिस ने जब मकान में जांच की तो यहां पर पिस्टल व दो लोडेड मैगजीन मिले। साथ ही पुलिस ने यहां से एक खंजर, एक बटन चाकू और दो बेसबॉल वाले बल्ले जब्त किया है।

कार्रवाई के दौरान बीएसपी ने मकान भी सील कर चेतावनी भी चस्पा किया है। भिलाई स्टील प्लांट के इंपोर्समेंट डिपार्टमेंट ने कहा है कि संपदा न्यायालय के आदेशानुसार सील किया गया है। आवास का ताला तोड़ने या अवैध कब्जा करने की कोशिश करने पर नामजद एफआईआर की चेतावनी भी दी गई है। बताया जा रहा है कि निगरानी बदमाश अमित जोश ने टाउनशिप में कई आवासों पर कब्जा कर रखा है। बीएसपी द्वारा आगे भी कब्जाधारियों पर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

पटरी पार क्षेत्र 7 दिनों में जल संकट से होगा मुक्त, विधायक वोरा ने कहा- हनुमान नगर व ट्रांसपोर्ट नगर पानी टंकी से इसी सप्ताह जल आपूर्ति
राष्ट्रीय कृषि मेला और संगोष्ठी में शामिल हुए सीएम साय, बोले- किसानों की प्रगति के लिए हर संभव प्रयास करेगी हमारी सरकार
घुटनों को मजबूती देने में मदद कर सकते हैं ये 5 योगासन, रोजाना करें अभ्यास
दुर्गा पंडाल-मंदिरों व पदयात्रियों को मिलेगी सभी सुविधाएं, सुरक्षा का भी रखें ध्यान-विधायक
Breaking News : छत्तीसगढ़ में करोड़ों की जीएसटी चोरी का खुलासा… 170 से अधिक बोगस फर्म बनाकर चोरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में हुई यूनिफाईड कमाण्ड की बैठक, नक्सल उन्मूलन पर दिया गया जोर
Next Article Breaking News : ऑनलाइन सट्टा पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : तीन पैनल और 10 आरोपी गिरफ्तार… बिहार के आरा से चल रहा था खेल

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?