ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ब्रेकिंग न्यूज: प्रदेश में अब योजनाओं के तेज रफ्तार क्रियान्वयन की तैयारी… सीएम बघेल अगले 15 दिनों तक लगातार करेंगे विभिन्न विभागों की समीक्षा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

ब्रेकिंग न्यूज: प्रदेश में अब योजनाओं के तेज रफ्तार क्रियान्वयन की तैयारी… सीएम बघेल अगले 15 दिनों तक लगातार करेंगे विभिन्न विभागों की समीक्षा

By @dmin
Published: June 24, 2021
Share
भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं…
भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं…
SHARE

सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं पर तेज-अमल के लिए तय होगी नई रणनीति

रायपुर। बीते 15 दिनों में छत्तीसगढ़ में 7 हजार 84 करोड़ रुपए के नए विकास कार्यों की तेज-रफ्तार शुरुआत के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब अगले 15 दिनों तक लगातार बैठकें करके अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं पर तेज-अमल के लिए नई रणनीति तय करेंगे। इन सभी बैठकों में विभागीय मंत्रिगणों सहित वरिष्ठतम अधिकारी और विषय-विशेषज्ञ शामिल होंगे।
इस दौरान किसानों और श्रमिकों से जुड़ी प्रमुख योजनाओं के साथ-साथ खनिज, ऊर्जा, स्वास्थ्य, गृह, खाद्य, पेयजल, सिंचाई, पर्यटन, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, आदिवासी विकास, वन एवं पर्यावरण, एनआरडीए, आरडीए तथा गृह निर्माण मण्डल से संबंधित विभिन्न विषयों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 जून को अपने निवास कार्यालय में बैठक लेकर उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिन्दुओं की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और अबूझमाड़ में दिए जा रहे पट्टों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसी तरह मुख्यमंत्री 26 जून को गोधन न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, लघु वनोपज, फलदार और औषधि पौधों का रोपण, प्रसंस्करण, विपणन और सड़क किनारे वृक्षारोपण की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री 28 जून को खनिज विभाग, 29 जून को ऊर्जा विभाग, 30 जून को मनरेगा-रोजगार वृद्धि, वास्तविक सिंचाई क्षमता में वृद्धि, गौठान आजीविका केन्द्र, नरवा विकास के प्रभाव एवं ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय के संबंध में समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री बघेल एक जुलाई को स्वास्थ्य विभाग के कार्यो की समीक्षा करेंगे। जिसमें मेडिकल मोबाइल यूनिट, मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना, जेनरिक मेडिसिन, नए मेडिकल कॉलेज, नए चिकित्सालय भवनों सहित स्वास्थ्य अधोसंरचना के प्रगतिरत कार्य और उनका उन्नयन तथा कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर को रोकने के लिए आवश्यक तैयारी की समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री 2 जुलाई को गृह विभाग की बैठक लेंगे, मुख्यमंत्री इस बैठक में चिटफंड घोटाले के पीडि़तों को राहत, जेल में निरूद्ध आदिवासियों की रिहाई, गृह निर्माण मण्डल के आवासों का पुलिस हाउसिंग बोर्ड को अंतरण और आत्म समर्पित नक्सलियों के पुनर्वास की समीक्षा करेंगे। श्री बघेल 3 जुलाई को खाद्य विभाग और मार्कफेड की बैठक लेंगे। जिसमें गत वर्षों के धान का निराकरण तथा आगामी वर्ष की कार्ययोजना की समीक्षा की जाएगी।
बैठकों की अगली कड़ी में सीएम बघेल 5 जुलाई को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और जल संसाधन विभाग, 6 जुलाई को संस्कृति, पर्यटन, शिक्षा विभाग एवं राम वन गमन पथ की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसी तरह 7 जुलाई को महिला एवं बाल विकास तथा आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, 8 जुलाई को वन, पर्यावरण, एनआरडीए, आरडीए, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल तथा 9 जुलाई को पाटन विधानसभा में संचालित कार्यों की समीक्षा करेंगे।

डॉक्टरों के वेतन भुगतान पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा: युद्ध के दौरान सैनिकों को नाराज मत कीजिए
अब पाकिस्तान के पंजाब में तेज हुआ किसान आंदोलन, एमएसपी और बिजली बिल बने मुद्दे
ब्रेकअप के बाद न करें ये गलतियां, बंद हो सकते हैं पैचअप के दरवाजे…
यातायात एवं कोरोना महामारी की जागरूकता के प्रति दुर्ग पुलिस की एक और पहल… सुमधुर संगीत के जरिए दे रहे यह संदेश
दो साल की सजा के बाद विधानसभा की सदस्यता रद्द, आजम खान के बेटे अब्दुल्ला की विधायकी छिनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ा फैसला: 31 जुलाई तक सभी बोर्ड मूल्यांकन नीति के आधार पर जारी करें परिणाम, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
Next Article District Congress Committee Bhilai meeting: Appointment of two coordinators at the block level जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की बैठक: ब्लॉक स्तर पर दो-दो समन्वयकों की नियुक्ति

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?