ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : धमतरी में 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, रायपुर रेंज के आईजी के समक्ष छोड़े हथियार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimedhamtariRaipur

Big news : धमतरी में 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, रायपुर रेंज के आईजी के समक्ष छोड़े हथियार

By Mohan Rao
Published: January 23, 2026
Share
धमतरी में 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर
SHARE

धमतरी। रायपुर संभाग के धमतरी जिले में शुक्रवार को 9 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा की उपस्थिति में इन नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्य धारा से जुड़ने का निर्णय लिया। इस आत्मसमर्पण के साथ ही रायपुर रेंज को नक्सलमुक्त घोषित कर दिया गया है। आत्मसमर्पण करने वाले इन 9 नक्सलियों पर कुल 47 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इनमें दो महिला नक्सली 8-8 लाख रुपए की इनामी और एक पुरुष नक्सली 5 लाख रुपए का इनामी था।

आत्मसमर्पण करने वालों में धमतरी-नुआपड़ा क्षेत्र के 5 नक्सली और आंध्र प्रदेश से जुड़े 4 नक्सली शामिल हैं। आत्मसमर्पित नक्सलियों में डिविजनल कमेटी मेंबर सहित कई बड़े कैडर के सदस्य शामिल हैं, जिसे सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। आत्मसमर्पण करने वालों में ज्योति उर्फ जैनी, उषा उर्फ बलमा, रामदास उर्फ आयता, रोनी उर्फ उमा, निरंजन उर्फ पोदिया, सिंधु उर्फ सोमडी, रीना उर्फ चिरो, अमाली उर्फ सन्नी और लक्ष्मी पुनेम उर्फ आरती शामिल हैं।

आईजी ने किया स्वागत
आत्मसमर्पित नक्सलियों का आईजी अमरेश मिश्रा ने स्वागत किया। उन्होंने सभी नक्सलियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार की पुनर्वास नीति नक्सलियों को नया जीवन शुरू करने का अवसर प्रदान कर रही है, जिसके चलते लगातार नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। भौगोलिक दृष्टि से, इस आत्मसमर्पण के साथ ही रायपुर संभाग को नक्सल मुक्त घोषित किया गया है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को नियमानुसार पुनर्वास, सुरक्षा और रोजगार से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें।

देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में 24 हजार से ज्यादा नए मामले, 197 दिन बाद एक्टिव केस सबसे कम
छत्तीसगढ़ के 62 शालाओं को मिलेगा नया स्कूल भवन : स्कूल शिक्षा विभाग ने दी 7.22 करोड़ की स्वीकृति
नरवा उपचार की कोशिशें अब रंग ला रही, रबी फसल के लिए किसानों को मिल रहा पानी
मैं यह नहीं कहता हूं कि नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म हो गया-सीएम बघेल
सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों से मुठभेड़ जारी, एक नक्सली ढेर, गोलाबारी जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एनआईटी रायपुर में चार दिवसीय खेल महाकुंभ 'समर 2026' का भव्य आगाज, खेल मानसिक स्वास्थ्य व तनाव कम करने का माध्यम -प्रो. राव एनआईटी रायपुर में चार दिवसीय खेल महाकुंभ ‘समर 2026’ का भव्य आगाज, खेल मानसिक स्वास्थ्य व तनाव कम करने का माध्यम -प्रो. राव
Next Article रायपुर साहित्य उत्सव में ओपन माइक से नवीन प्रतिभाओं को मिला सशक्त मंच, पहले दिन चार सत्रों में 75 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?