ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : सुकमा मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की हुई पहचान, पांच-पांच लाख के इनामी थे दोनों
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedSukma

Breaking News : सुकमा मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की हुई पहचान, पांच-पांच लाख के इनामी थे दोनों

By Mohan Rao
Published: March 2, 2025
Share
सुकमा मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के शव बरामद
SHARE

सुकमा। शनिवार एक मार्च को सुकमा के गुंडराजगुडेम मुठभेड़ में मारे गयें माओवादियों की पहचान हो गई है। दोनों नक्सलियों की पहचान पामेड़ एरिया कमेटी में सक्रिय महिला माओवादी सोड़ी लिंगे एसीएम व पुरूष माओवादी पोड़ियाम हड़मा एसीएम कैडर के रूप में हुई। मारे गयें माओवादियों पर पांच-पांच लाख यानी पूरे 10 लाश का इनाम घोषित था। मौके से जवानों ने 1 नग बीजीएल लांचर, 01 नग 12 बोर रायफल सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण द्वारा बताया गया कि नक्सल विरोधी सर्च अभियान में दिनांक 28 फरवरी 2025 को जिला सुकमा डीआरजी एवं 203 कोबरा की संयुक्त पार्टी शीर्ष माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर गुंडराजगुड़ेम क्षेत्र में रवाना हुई थी। अभियान के दौरान 1 मार्च शनिवार की सुबह लगभग 9 बजे गुंडराजगुडेम के मध्य जंगल पहाड़ में सुकमा डीआरजी टीम एवं सशस्त्र माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो रूक-रूक कर चलती रही।

मुठभेड़ समाप्ति उपरांत सभी टीमों द्वारा सर्च करने पर 1 महिला व  1 पुरूष हार्डकोर माओवादियों का शव हथियार सामग्री सहित बरामद हुआ। इस मुठभेड़ में सोड़ी लिंगे  एसीएम (एरिया पडियारो पोल्लो अध्यक्ष)  निवासी पश्चिम बस्तर बीजापुर क्षेत्र, ईनामी 05 लाख तथा पोड़ियाम हड़मा एसीएम (जनताना सरकार अध्यक्ष) निवासी पश्चिम बस्तर बीजापुर, ईनामी 5 लाख रुपए मारे गए। मौके से सुरक्षाबलों ने 1 नग बीजीएल लांचर, 1 नग 12 बोर बंदूक, 5 नग बीजीएल सेल, 5 नग 12 बोर रायफल के जिंदा राउंड, 1 नग वायरलेस सेट, 4 नग बीजीएल कॉटीज व भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य, दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया है।

बस्तर आईजी सुन्दरराज पी ने बताया कि बस्तर पुलिस एवं क्षेत्र में तैनात डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, एसटीएफ, सीएएफ, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स द्वारा लोकतंत्र की रक्षा व क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पूर्ण कर्तव्यपरायणता के साथ अपनी जान की परवाह न करते हुये लगातार कार्य किया जा रहा है। आने वाले दिनों में इस दिशा में हमारा संकल्प, प्रयास और भी ज्यादा मजबूत होगा।

छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों को दी सौगात, मासिक भत्तों में किया संशोधन
एक-एक वार्ड के एक-एक मैदान से एक-एक झिल्ली,पन्नी, डिस्पोजल को चुना गया
सीएम साय ने किया श्री वेदमाता गायत्री कॉलेज का भूमिपूजन, बोले- वसुधैव कुटुम्बकं और देशभक्ति का पाठ पढ़ाती है हमारी सनातन परम्परा
राजिम कुंभ : सिर पर 1100 रुद्राक्ष धारण कर तपस्या में लीन महंत नीलगिरी महाराज, बने श्रद्धा का केंद्र
कोरोना इन इंडिया: कोरोना संक्रमितों की संख्या 55 लाख के पार, एक दिन में सामने आए 75083 नए मामले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर में समाजसेवी ममता शर्मा व उसके पति संजय शर्मा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, गाड़ी छीनने का भी आरोप
Next Article दक्षिण गंगोत्री सुपेला में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, टीम ने बंद कराया काम… दी चेतावनी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?