ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : बीजापुर में नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या, आधी रात घटना को दिया अंजाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

Breaking News : बीजापुर में नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या, आधी रात घटना को दिया अंजाम

By Mohan Rao
Published: July 21, 2025
Share
नक्सली
SHARE

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने कायराना करतूत को अंजाम देते हुए दो ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी।   जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र में नक्सलियों इस जघन्य वारादात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि देर रात लगभग आधा दर्जन हथियार बंद नक्सली गांव में घुसे और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने दोनों की हत्या की है। नक्सलियों की जगरगुंडा कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।

मिली जानकारी के अनुसार 20 और 21 जुलाई की दरम्यानी रात की यह घटना है।  4-5 अज्ञात नक्सलियों ने धारदार हथियारों से लैस होकर दोनों ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी। नक्सलियों ने ग्राम छुटवाई निवासी कवासी जोगा उम्र करीब 55 वर्ष और बड़ा तर्रेम निवासी मंगलू कुरसम उम्र करीब  50 वर्ष की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। मृतक ग्रामीण में से एक पिछले दिनों सरेंडर करने वाले एक नक्सली का पिता है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना तर्रेम की पुलिस द्वारा द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

नक्सली बेटे ने किया सरेंडर तो पिता की हत्या
बीजापुर में नक्सली सरेंडर करने वाले नक्सलियों के परिजनों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस ने बताया कि नक्सलियों ने चिज कुरसाम मंगलू की हत्या की है उसके बेटे नंदू ने सरेंडर किया था। बताया जा रहा है कि नक्सली नंदू को मारने पहुंचे थे और उसके घर पर मौजूद नहीं होने के कारण उसके पिता कुरसाम मंगलू की हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में डर और गुस्सा दोनों देखा जा रहा है। पुलिस ने अतिरिक्त बल भेजकर इलाके में गश्त तेज कर दी है।

25 दिनों में मुखबिरी के शक में 10 लोगों की हत्या
बीजापुर में नक्सलियों ने 25 दिनों में मुखबिरी के शक में 10 लोगों की हत्या की है। जिसमें 6 ग्रामीण और 2 छात्र और 2 शिक्षक शामिल हैं। 17 जून 2025 को नक्सलियों ने बीजापुर जिले के एक गांव में 3 ग्रामीणों की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इनमें एक 13 साल का 7वीं और दूसरा 20 साल का कॉलेज का छात्र और तीसरा ग्रामीण युवक शामिल है। पूरा मामला पेद्दाकोरमा गांव का है। इसके बाद बीजापुर जिले में 22 जून को नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक पर समैय्या और वेको देवा की हत्या की थी। समैय्या पहले नक्सली था। उसने 2025 में आत्मसमर्पण किया है। वहीं वेको देवा ग्रामीण है। दोनों नक्सल प्रभावित गांव सेंड्राबोर और एमपुर के रहने वाले थे।

25 वर्षों में नक्सनलियों ने की 1821 लोगों की हत्या
नक्सलियों ने पिछले 25 साल में 1821 लोगों का मर्डर किया है। नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से लेकर अब तक यानी पिछले 25 सालों में बस्तर के अलग-अलग जिलों में कुल 1821 लोगों की हत्या की है। इनमें आम नागरिक समेत जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा हत्या बीजापुर जिले में ही हुई है। इनमें सर्वाधिक हत्याएं पुलिस मुखबिरी के शक में की गई हैं। वहीं सरेंडर करने वाले नक्सलियों को भी सक्रिय माओवादी निशाना बनाते हैं।

राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के लिए तय हुई दो तारीखें: अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री पर छोड़ा
धमतरी में किसान के कुएं में गिर गए तीन हाथी, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू… देखें वीडियो
G-20 की बड़ी बैठक छत्तीसगढ़ में, PM मोदी ने राज्यपाल और CM के साथ की वर्चुअल मीटिंग, मिलेगा राज्यों को अपनी संस्कृति दिखाने का मौका
जिला अदालत ने पूर्व विधायक को सुनाई उम्रकैद की सजा, प्रेमिका और बेटी की थी बेरहमी से हत्या
बारनवापारा अभ्यारण्य में पांच दिवसीय इको-टूरिज्म गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम, युवाओं को मिली वन्यजीव पर्यटन की जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डिप्टी सीएम साव ने अटल परिसर का किया लोकार्पण, प्रतिमा का भी अनावरण… बोले-शहर को भी समझें अपना घर और स्वच्छ रखे
Next Article छत्तीसगढ़ के इस जिले के खिलाड़ी तीरंदाजी में छाए, प्रतिष्ठित खेल अकादमियों में ले रहे प्रशिक्षण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?