रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों व त्री-स्तरीय पंचायत चुनावों की घोषणा आज हो जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोज सोमवार दोपहर तीन बजे प्रेस वार्ता लेकर चुनाव तिथियों की घोषणा करेगा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय के मीटिंग हॉल में सोमवार को दोपहर 3 बजे प्रेसवार्ता होगी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के चुनावी जिलों में आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी।

बता दें इस साल छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों के साथ नगर पालिका परिषद्, नगर पंचायत व त्री स्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं। पिछले कई दिनों से इसकी कवायद की जा रही थी। 18 जनवरी को मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद तय माना जा रहा था कि जल्द ही चुनावों की घोषणा हो जाएगी। सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रेसवार्ता कर चुनाव कार्यक्रम जारी करने की घोषणा कर दी है।




