ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : सुप्रीम कोर्ट में EWS Reservation पर मोदी सरकार की बड़ी जीत, कोर्ट ने कहा सही है सरकार का फैसला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

Breaking News : सुप्रीम कोर्ट में EWS Reservation पर मोदी सरकार की बड़ी जीत, कोर्ट ने कहा सही है सरकार का फैसला

By Mohan Rao
Published: November 7, 2022
Share
मैरिटल रेप से जुड़ी याचिकाओं पर 21 मार्च को सुनवाई, केन्द्र सरकार को 15 फरवरी तक देना होगा जवाब
मैरिटल रेप से जुड़ी याचिकाओं पर 21 मार्च को सुनवाई, केन्द्र सरकार को 15 फरवरी तक देना होगा जवाब
SHARE

श्रीकंचनपथ डेस्क। EWS आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में मोदी सरकार की जीत हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार द्वारा किए गए संविधान में संशोधन कर सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए 10 फीसदी आरक्षण को सही माना है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए EWS आरक्षण को बरकरार रखा है। आज कोर्ट में 5 जजों की बेंच में तीन जजों ने सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 10 फीसदी आरक्षण के प्रावधान को सही माना।

बता दें केंद्र सरकार ने संविधान में संशोधन कर सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए 10 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया था। इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। पिछले कई माह से इस मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। 5 जजों की बेंच में तीन जजों ने EWS आरक्षण के समर्थन में फैसला सुनाया, जबकि जस्टिस रविंद्र भट्ट ने EWS आरक्षण पर अपनी असहमति जताई।

जानें क्या कहा जजों ने आरक्षण पर
जस्टिस दिनेश माहेश्वरी, जस्टिस बेला त्रिवेदी और जस्टिस जेबी पारदीवाला ने EWS आरक्षण के फैसले को सही ठहराया। जस्टिस दिनेश माहेश्वरी ने अपनी राय सुनाते हुए कहा कि EWS कोटा संविधान का उल्लंघन नही करता। EWS आरक्षण सही है ये संविधान के किसी प्रावधान का उल्लंघन नहीं करता। ये भारत के संविधान के बुनियादी ढांचे का उल्लंघन नहीं करता है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद माना जा रहा है कि मोदी सरकार की यह एक बड़ी जीत है। वहीं कोर्ट के इस फैसले के बाद याचिकाकर्ता को झटका लगा है।

विरोध में दो जजों ने यह कहा
जस्टिस रवींद्र भट ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और गरीबी झेलने वालों को सरकार आरक्षण दे सकती है और ऐसे में आर्थिक आधार पर आरक्षण अवैध नहीं है। लेकिन इसमें से SC-ST और OBC को बाहर किया जाना असंवैधानिक है। EWS आरक्षण केवल भेदभाव और पक्षपात है। ये समानता की भावना को खत्म करता है। ऐसे में मैं EWS आरक्षण को गलत ठहराता हूं। वहीं चीफ जस्टिस यूयू ललित ने कहा कि मैं जस्टिस रवींद्र भट के विचारों से पूरी तरह से सहमत हूं।

दोहरे मानदंड अपना रहा मानवाधिकार आयोग व संयुक्त् राष्ट्र, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला एक सोची समझी साजिश-आरएसएस
रेलवे ब्रेकिंग: दुर्ग से पुरी के बीच फिर से मिलेगी स्पेशल ट्रेन की सुविधा… इस दिन से शुरू होगी ट्रेन… पांच जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे एक्सट्रा कोच
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम ने दूर की छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच की दूरी, बच्चों का मनोबल बढ़ने से सुधर रहे परीक्षा परिणाम
नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एसईसीआर के खिलाड़ियों ने जीते तीन स्वर्ण सहित 6 पदक
मुख्यमंत्री ने गोयल ग्रुप द्वारा निर्मित फ्रोजन फूड प्रोडक्ट गोल्ड की पहली कन्साइनमेंट को हरी झंडी दिखाकर न्यूजीलैंड किया रवाना, कहा- छत्तीसगढ़ की माटी की सौंधी खुशबू और स्वाद पूरी दुनिया में फैलेगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News: खत्म होगा इंतजार: सुप्रीम कोर्ट से लाइव प्रसारण, सीजेआई यूयू ललित आज छह अहम मामलों में सुनाएंगे फैसला Big News: खत्म होगा इंतजार: सुप्रीम कोर्ट से लाइव प्रसारण, सीजेआई यूयू ललित आज छह अहम मामलों में सुनाएंगे फैसला
Next Article 'खाकी' ने की दरिंदगी, ट्रेन में दुष्कर्म के बाद हत्या, सिपाही समेत चार गिरफ्तार ‘खाकी’ ने की दरिंदगी, ट्रेन में दुष्कर्म के बाद हत्या, सिपाही समेत चार गिरफ्तार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?