ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : रायपुर में CSPDCL के ट्रांसफॉर्मर गोदाम में भीषण आग, पटाखे की तरह फूट रहे… लोगों में दहशत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

Breaking News : रायपुर में CSPDCL के ट्रांसफॉर्मर गोदाम में भीषण आग, पटाखे की तरह फूट रहे… लोगों में दहशत

By Mohan Rao
Published: April 5, 2024
Share
ट्रांसफार्मर गोदाम में भीषण आग
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में CSPDCL के ट्रांसफॉर्मर गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई है। आग तेजी से फैल रहा है जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। खतरनाक होते आग को देखकर आसपास के घरों को खाली कराया जा रहा है। जो लोग घर खाली कर रहे हैं उनके चेहरों पर खौफ देखा जा सकता है। लगभग आसपास के 3 किमी का क्षेत्र खाली कराया गया है। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।

मिली जानकारी के अनुसार गुढ़ियारी थाना के कोटा इलाके में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी का ट्रांसफार्मर गोदाम है। यहां पर बड़ी तादात में नए व पुराने ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। शुक्रवार की दोपहर 1 बजे के आसपास यहां आग लग गई। आग लगने के बाद तेजी से फैलने लगी और देखते ही देखते तेज लपटें उठने लगी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम व बिजली विभाग के अधिकारी पहुंच गए। मौके पर फायर ब्रिगेड मौजूद है लेकिन आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग की भयावहता को देख आसपास के लोगों को अपने मकान खाली कर सुरक्षित जगह जाने को कह दिया गया है। फिलहाल प्रशासन द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

देखें Video…….

बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर गोदाम में हजारों की तदाद में ट्रांसफार्मर में रखे हुए हैं। इन सभी में ऑयल भरा हुआ है। आग लगने के करण ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो रहा है और कई ट्रांसफार्मर भी जल चुके हैं। आग लगने के कुछ देर बाद 25 हजार लीटर की ऑयल टंकी में भी ब्लास्ट हो गया इससे आग 4 गुना और बढ़ गई।आसपास के घरों को खाली कराने के लिए पुलिस मुनादी करा रही है। वहीं घरा से निकलकर सुरक्षित जगह जाने वालों को अपने घर व उसमें रखे सामान की चिंता हो रही है। यहां तक ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी मौके पर पहुंचने कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग लगे लगभग 3 घंटे से ज्यादा होने के बाद भी वह बेकाबू है और प्रशासनिक अमला इस पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है।

मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना: भिलाई में मिलेगी उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां सस्ती दरों पर, निगम के 5 स्थानों पर खुलेंगी दुकाने
पीएम मोदी ने किया इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन, 22 देशों के प्रतिभागी ले रहे हिस्सा
भारतीय सेना में कैसे बदलीं यूनिफॉर्म और राइफलें, गणतंत्र दिवस परेड में होगा प्रदर्शन
चेहरे पर फाउंडेशन सही तरीके से कैसे लगाएं?
कलेक्टर के पास गंभीर समस्या लेकर पहुंचा युवक, बोला- साहब! कोई अच्छी लड़की देखकर शादी करवा दीजिए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, लोगों के लिए पांच न्याय और 25 गारंटियां
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 171 # 05 April 2024

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?