ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : दुर्ग रेलवे स्टेशन में बड़ा हादसा… एसी कोच में आग लगने से मचा हड़कंप…. कड़ी मशक्कत पाया गया काबू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : दुर्ग रेलवे स्टेशन में बड़ा हादसा… एसी कोच में आग लगने से मचा हड़कंप…. कड़ी मशक्कत पाया गया काबू

By Mohan Rao
Published: January 11, 2025
Share
दुर्ग स्टेशन पर एसी कोच में लगी आग
SHARE

फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, आग से कोच का आधा हिस्सा जला

भिलाई। दुर्ग रेलवे स्टेशन में शनिवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। दुर्ग रेलवे स्टेशन के गुड्स यार्ड की तरफ खड़ी खाली एसी स्पेयर कोच में शनिवार सुबह आग लग गई। अचानक कोच से धुआं निकलने लगा तो आरपीएफ व जीआरपी के जवान एक्टिव हुए। देखते ही देखते कोच में आग भड़क गई। मौके से फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची और लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग रेलवे स्टेशन में रिजर्व में कुछ कोच रखे जाते हैं। यार्ड की तरफ इन कोचेस को रखा जाता है। जरुरत पड़ने पर इन कोचेस का इस्तेमाल ट्रेनों में किया जाता है। अतिरिक्त कोच की सुविधा या किसी कोच में समस्या आने पर इन्हें रिप्लेस किया जाता है। शनिवार की सुबह अचानक यार्ड खड़ी ऐसे ही एक ऐसी 3 कोच में आग लग गई। शनिवार सुबह 9.30 से 10 बजे के बीच रेलवे के कुछ कर्मचारियों ने बोगी के अंदर से तेज धुंआ निकलता हुआ देखा। पास जाकर देखा तो अंदर आग लगी हुई थी।

आरपीएफ व जीआरपी को दी गई सूचना
एसी कोच में आग लगने की सूचना आरपीएफ व जीआरपी को दिया गया। आरपीएफ व जीआरपी का स्टाफ मौके पर पहुंचा तो आग भड़क चुकी थी। आनन फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना के कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मोके पर रेलवे का राहत दल भी पहुंचा। वहीं मोहन नगर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाते तक आधा कोच चल चुका था।

आग कैसे लगी इसकी जांच शुरू
रेलवे स्टेशन के जिस हिस्से में एसी कोच खड़ी थी वह मोहन नगर थाना क्षेत्र का एरिया है। कोच में आग कैसे लगी यह जांच का विषय है। संभावना जताई जा रही है कि आग किसी अज्ञात तत्वों द्वारा लगाई गई हो। जहां आग लगी वहां शार्ट सर्किट की संभावना नहीं है। वहीं ऐसी संभावना जताई जा रही है कि ठंड के कारण कोच के पास अलाव जलाया गया हो और उसके कारण आग लगी होगी। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आग लगने के कारण का खुलासा हो पाएगा।

कलेक्टर, अधिकारी-कर्मचारी और स्कूली बच्चों ने सायकिल चलाकर दिया फिटनेस का सन्देश
बस्तर फाइटर के जवान ने की खुदकुशी, खुद की पिस्टल से मार ली गोली… जांच में जुटी पुलिस
छात्रों के लिए अच्छी खबर : इस विश्वविद्यालय में ऑनलाईन नामांकन फार्म की तिथि में हुई वृद्धि, जाने कब तक कर सकते है आवेदन
कोरोना संक्रमण दर में दो फीसदी उछाल, 2.68 लाख नए केस, 402 मौतें
देवी दुर्गा का जिक्र कर राजनाथ सिंह ने की इंदिरा गांधी की तारीफ, कहा- युद्ध में भी किया था नेतृत्व
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ, सेक्टर-9 हनुमान मंदिर में विधायक रिकेश चढ़ाएंगे 2 तोला सोने का टीका
Next Article shreekanchanpath 89 # 11 January 2025
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?