ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : जून 2026 से बंद होगा कुम्हारी टोल प्लाजा, दुर्ग-भिलाई सहित रायपुर के लोगों को मिलेगी राहत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : जून 2026 से बंद होगा कुम्हारी टोल प्लाजा, दुर्ग-भिलाई सहित रायपुर के लोगों को मिलेगी राहत

By Mohan Rao
Published: August 6, 2025
Share
कुम्हारी टोल प्लाजा
SHARE

भिलाई। दुर्ग से रायपुर जाने वाले फोरलेन पर स्थित कुम्हारी टोल प्लाजा जून 2026 से बंद हो जाएगा। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निरंतर प्रयासों का बड़ा परिणाम सामने आया है। केंद्र सरकार ने कुम्हारी टोल प्लाजा को जून 2026 से पूर्ण रूप से बंद करने की स्वीकृति दे दी है।

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से चर्चा करते सांसद बृजमोहन अग्रवाल

इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रीनितिन गडकरी ने स्वयं पत्र लिखकर अग्रवाल को जानकारी दी है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला छत्तीसगढ़ वासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। इससे लोगों का समय, ईंधन और पैसा तीनों की बचत होगी।

जून 2026 तक पूर्ण होगा औरंगा-रायपुर-दुर्ग बाईपास
सांसद अग्रवाल ने बताया कि भारतमाला परियोजना के तहत 92 किलोमीटर लंबे औरंगा-रायपुर-दुर्ग बाईपास का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है, जिसे जून 2026 तक पूरा किया जाएगा। इसके पूरा होते ही कुम्हारी टोल प्लाजा की उपयोगिता समाप्त हो जाएगी और इसे बंद कर दिया जाएगा। यह नया 6 लेन एक्सेस-नियंत्रित राजमार्ग दुर्ग, रायपुर और आरंग को जोड़ेगा, जिससे न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि शहरों के बीच यातायात का दबाव भी कम होगा। केंद्र सरकार ने 15 अगस्त 2025 से फास्टैग उपयोगकर्ताओं के लिए वार्षिक पास योजना लागू करने का निर्णय लिया है, जिसके अंतर्गत ₹3,000 में 200 यात्राएं (या 1 वर्ष तक) की जा सकेंगी। इससे निजी वाहन मालिकों को प्रति यात्रा मात्र ₹15 का खर्च पड़ेगा। यह योजना कार, जीप और वैन जैसे गैर-व्यावसायिक वाहनों पर लागू होगी।

देश का नौंवा बैरियर-रहित टोल प्लाजा बनेगा कुम्हारी
देशभर में फास्टैग-आधारित ANPR (Automatic Number Plate Recognition) प्रणाली के अंतर्गत बिना रुके टोल वसूली प्रणाली को लागू किया जा रहा है। देश के आठ टोल प्लाजा पहले से ही इस प्रणाली से जुड़े हैं, और अब कुम्हारी देश का नौंवा टोल प्लाजा बनेगा, जहां मल्टी-लेन फ्री फ्लो प्रणाली लागू की जाएगी। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री मोदी जी के Ease of Living के विजन को साकार करती है। इससे आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा और सड़कों पर जाम की स्थिति में भी कमी आएगी।

देखिए आदेश की कापी

shreekanchanpath 23 # 06 November 2024
विधायक वोरा की पहल पर आयुर्वेदिक अस्पताल में खुलेगा 40 बिस्तर युक्त कोविड सेंटर… निरीक्षण कर कहा सारी व्यवस्था के साथ 3 दिनों में प्रारंभ करें अस्पताल
हर घर हरियाली: मंत्री डॉ. डहरिया ने घर-घर पौधा रोपण का किया अनुरोध
Railway News : तीसरी लाइन की कनेक्टिविटी, कोरबा-कोचुवेलि सहित यह ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई ट्रेनों का बदला रूट
छेरछेरा तिहार : सामाजिक समरसता और लोक संस्कृति का उत्सव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय ने की आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा, कहा- जनभागीदारी से करें आदिवासी ग्रामों का समग्र विकास
Next Article बीजापुर में 9 नक्सलियों के सरेंडर बोले सीएम साय- 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के अंत के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?