ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कबड्‌डी खिलाड़ी की मौत… खेल के दौरान हो गया था घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कबड्‌डी खिलाड़ी की मौत… खेल के दौरान हो गया था घायल

By Mohan Rao
Published: October 12, 2022
Share
मृतक कबड्‌डी खिलाड़ी
SHARE

रायगढ़। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दौरान रायगढ़ जिले में एक कबड्‌डी खिलाड़ी की मौत हो गई। घटना जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के भालूमार की बताई जा रही है। यहां पर आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दौरान कबड्‌डी के खेल का आयोजन किया गया था। इस दौरान पटकनी पड़ने से खिलाड़ी घायल हो गया। अस्पताल पहुंचते तक खिलाड़ी की मौत हो गई। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक शुरू होने के बाद इस तरह का यह पहला मामला है।

मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक घटना मंगलवार शाम की है। प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दौरान रायगढ़ जिले में घरघोड़ा थाना क्षेत्र के भालूमार कबड्डी प्रतियोगिता चल रही थी। इस दौरान पटकनी के दौरान युवक घायल हो गया। घायल युवक का नाम ठंडाराम मालाकार (35) बताया जा रहा है। घायल युवक को पहले घरघोड़ा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उसे रायगढ़ रेफर कर दिया गया। अभी घायल ठंडाराम को रायगढ़ जे जाया जा रहा था इस दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

जब अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना के बाद सरकारी आयोजन पर सवाल उठने लगे हैं। मृतक के परिजनों का आरोप है कि जहां हादसा हुआ वहां पर फर्स्ट एड किट या किसी प्रकार के प्राथमिक इलाज की सुविधा नहीं थी। बताया जा रहा है पटखनी के दौरान ठंडाराम सिर के बल गिरा था और इससे उसे गंभीर चोट आई। सही समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण ही उसकी मौत होने की बात कही जा रही है।

छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर : सड़क किनारे पेड़ से टकराई कार, दो की मॉत…. बारात से लौट रहे थे सभी
प्रयागराज से बिलासपुर आ रही बस खाई में गिरी, दो बच्चियों की मौत, 20 से ज्यादा घायल
भारत की ताकत: भारतीय को निकलने के लिए खारकीव में छह घंटे तक रोके हमले, रूस ने जंग रोककर दिया मौका
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को मिली केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति, बनी वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी
रामलला दर्शन योजना : सात फरवरी को दुर्ग से रवाना होगी पहली ट्रेन, हर साल अयोध्या जाएंगे 20 हजार श्रद्धालु
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी की खराब सड़कों पर भड़के मेयर, लगा दिया इतने लाख का जुर्माना… सीएम बघेल ने खराब सड़कों पर जताई थी नाराजगी
Next Article पूजा के बाद 3 साल की बच्ची की बलि चढ़ाने की कोशिश, जब कामयाब नहीं हुआ तो अधेड़ ने उठा लिया आत्मघाती कदम पूजा के बाद 3 साल की बच्ची की बलि चढ़ाने की कोशिश, जब कामयाब नहीं हुआ तो अधेड़ ने उठा लिया आत्मघाती कदम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?