रायपुर। केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद सीनियर आईएएस अमित कटारिया को सरकार ने पोस्टिंग दे दी है। अमित कटारिया को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव पद पर पदस्थ किया गया है। इनकी पदस्थापना के बाद आईएएस मनोज पिंगुआ को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया। आईएएस मनोज पिंगुआ के शेष प्रभार यथावत रहेंगे। इसके अलावा आईएएस मुकेश कुमार बंसल को सचिव, वाणिज्यिक कर (आबकारी एवं पंजीयन को छोड़कर) एवं अध्यक्ष पेंशन निराकरण समिति को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।






