ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : रेल मंत्री के आश्वासन के बाद जगी आस, जल्द शुरू हो सकती है दुर्ग से पलासा-बरहमपुर तक नई एक्सप्रेस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : रेल मंत्री के आश्वासन के बाद जगी आस, जल्द शुरू हो सकती है दुर्ग से पलासा-बरहमपुर तक नई एक्सप्रेस

By Mohan Rao
Published: February 6, 2024
Share
रेलमंत्री से मुलाकात के दौरान आंध्र उत्कल संघर्ष समिति का प्रतिनिधि मंडल
SHARE

भिलाई। दुर्ग से पलासा आंध्रप्रदेश व बरहमपुर ओड़िशा तक सीधी रेल सेवा की बरसों पुरानी मांग पूरी होने की आस जगी है। आंध्र उत्कल संघर्ष समिति के अध्यक्ष के उमाशंकर राव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और एक बार फिर से अपनी मांगों को दोहराया। इस दौरान दुर्ग सांसद विजय बघेल भी मौजूद रहे। रेल मंत्री ने दुर्ग से पलासा, बरहमपुर तक सीधी रेल सेवा जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया है। रेल मंत्री के आश्वासन के बाद भिलाई-दुर्ग व रायपुर में रहने वाले आंध्र-ओड़िशा के लोगों को नई एक्सप्रेस सेवा के शुरू होने की उम्मीद जगी है।

आंध्र उत्कल संघर्ष समिति के अध्यक्ष के. उमाशंकर राव ने बताया कि एक साल पहले भी हमने रेल मंत्री से मुलाकात की थी । उस दौरान भी उन्होंने आश्वासन दिया लेकिन एक साल पूरा होने के बाद भी मांग पूरी नहीं हुई। दुर्ग सांसद विजय बघेल की पहल पर इस फिर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात हुई। इस बार अश्विणी वैष्णव ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही दुर्ग से पलासा आंध्रप्रदेश व बरहमपुर ओड़िशा तक व्हाया विजयनगरम होते हुए नई ट्रेन शुरू करेंगे। के उमाशंकर राव ने बताया कि नई रेल की सौगात मिलने से दुर्ग, भिलाई, चरोदा,कुम्हारी, रायपुर एवं  तटीय आंध्र प्रदेश एवं उड़ीसा  राज्य के लोगों को रेल यात्रा का सुविधा उपलब्ध होगी।

तीन बार बदलनी पड़ती है ट्रेन
के. उमाशंकर राव ने बताया कि वर्तमान दुर्ग से पलासा, बरहमपुर तक जाने आने मे रेल सुविधाओं का अभाव है। दुर्ग से पलासा व बरहमपुर तक दूरी क्रमशः 505 व  722 किलोमीटर है। इस दूरी को तय करने में तीन ट्रेनें बदलनी पड़ती है। जिसके कारण बुजुर्गो, महिलाओ एवं बच्चों के साथ यात्रा करना बहुत ही मुश्किल हो रहा है। आदिलीला फाउंडेशन के प्रमुख डॉ आदिनारायण ने मुलाकात के दौरान रेल मंत्री से कहा कि आप शीघ्र ही नई रेल प्रारंभ करने की घोषण करें। इसके बाद रेल मंत्री ने आश्वस्त किया कि जल्द इसकी घोषणा की जाएगी। रेलमंत्री से मुलाकात के दौरान समित की ओर से एल श्रीनिवास राव, बी राजेन्द्र प्रसाद, के चन्द्रशेखर, रोशन ताम्रकार, सौरभ चौबे आदि उपस्थित रहे।

सरगुजा संभाग में अंबिकापुर के बाद अब बैकुंठपुर में भी आरटीपीसीआर जांच की सुविधा…. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने वायरोलॉजी लैब का किया लोकार्पण
मेडिटेशन करते समय संगीत सुनने से मिल सकते हैं ये पांच फायदे…
महिला एवं बाल विकास मंत्री ने भैसबोड आंगनबाड़ी केंद्र की घटना को गम्भीरता से लिया
रायपुर में विवाहिता की बेरहमी से हत्या, पड़ोसी के घर पलंग पर नग्न बंधा मिला शव, रेप की भी आशंका
प्रेमिका को चौथी मंजिल से नीचे फेंकने वाले युवक का पुलिस ने किया एनकाउंटर, परिवार वाले बोले बेटी पर बना रहा था धर्म परिवर्तन का दबाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, सात की मौत, 60 से अधिक घायल… एमपी के हरदा की घटना
Next Article स्कूल नेशनल रोड व ट्रैक साइकिलिंग में भाग लेंगे बीएसपी साइकलिंग क्लब के 27 खिलाड़ी, टीम रांची रवाना
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?