भिलाई। लॉकडाउन के अंतिम दिन जिला कलेक्टर ने व्यापारियों को राहत देते हुए कई क्षेत्रों में छूट दे दी है। लंबे समय से बंद जिम खोलने का भी आदेश जारी कर दिया गया है। कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में तमाम जिम सुबह 6 बजे से 10 बजे तथा शाम 4 बजे से 8 बजे तक खुल सकेंगे।
इसके साथ ही कलेक्टर भूरे ने शॉपिंग मॉल खोलने का भी आदेश जारी कर दिया है और कुछ क्षेत्रों में समय का संशोधन किया है। जारी आदेश के मुताबिक शॉपिंग मॉल अन्य दुकानों की तरह सुबह 11 बजे से 7 बजे तक खुल सकेंगे। मेडिकल शॉप और पेट्रोल पंप अधिकतम 7 बजे तक खुल सकेंगे। मेडिकल शॉप रविवार को भी शाम 7 बजे तक खुल सकेंगे। पूजा स्थलों के लिए पूर्व में जो निर्देश जारी किए गए थे, उसके अनुरूप पूजा हो सकेगी।





