ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : सुकमा में पुसगुन्ना के जंगलों में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया… सीएम साय ने दी बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedSukma

Breaking News : सुकमा में पुसगुन्ना के जंगलों में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया… सीएम साय ने दी बधाई

By Mohan Rao
Published: June 11, 2025
Share
नक्सली मुठभेड़
SHARE

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में  बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ दो नक्सली ढेर हो गए। यहां कुकानार इलाके में पुसगुन्ना के जंगलों में सुरक्षाबलों को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं जिनमें एक महिला माओवादी भी शामिल है। वहीं इस सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों को बधाई दी है।

बता दें सुकमा में दो दिन पहले नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी के ब्लास्ट से एएसपी आकाश राव शहीद हो गए थे। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्चिंग तेज कर दी। इसी कड़ी में जिले के कुकानार थाना क्षेत्र अंतर्गत पुशगाना के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए हैं। जवानों को मौके से हथियार भी मिले हैं इलाके में ऑपरेशन जारी है। मारे गए नक्सलियों में 5 लाख रुपए का इनामी पेदारास एलओएस कमांडर बमन भी शामिल है।

घटना की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि इलाके में कटे कल्याण एरिया कमेटी के नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके आधार पर ऑपरेशन चलाया गया। ऑपरेशन अभी जारी है और इलाके में रुक-रुक कर मुठभेड़ हो रही है ऑपरेशन खत्म होने के बाद पूरी जानकारी विस्तार से दी जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार मौके से एक इंसास राइफल और 12 बोर बंदूक बरामद किया गया है।

मुख्यमंत्री साय ने दी जवानों को बधाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के कुकानार थाना अंतर्गत पुसगुन्ना क्षेत्र में पुलिस जवान एवं सुकमा डीआरजी की संयुक्त पुलिस टीम के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिलने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारे सुरक्षाबल के जवान पूरी ताकत से नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने जवानों की इस बहादुरी और अदम्य साहस की सराहना करते हुए कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ यह सफलता सुरक्षा बलों के अथक प्रयासों का परिणाम है।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलवाद के खात्मे के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और जवानों को हर संभव मदद एवं सहयोग दिया जाएगा।

दुर्गम ईलाकों में पहुंची मेडिकल टीम : मलेरियामुक्त बस्तर अभियान के संकल्प को कर रहे पूर्ण
बीरगांव के छात्रों को आज सीएम देंगे बड़ी सौगात, करेंगे शहीद नंदकुमार पटेल शासकीय नवीन महाविद्यालय का लोकार्पण
Online fraud in Bhilai : इस बार ठगों ने अपनाया यह तरीका, प्राफिट के चक्कर में महिला ने गवांए 41 लाख
मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने घोषित किया छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड का परीक्षा परिणाम
जिन बच्चों ने अपने नतीजों से छुआ आसमान, 10 जून को आसमान में करेंगे हेलीकाप्टर की सैर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीजापुर के 78 स्कूलों में पहुंचे शिक्षक, दो दशक बाद स्कूलों में गूंजेगा ककहरा, युक्तियुक्तकरण का मिला फायदा
Next Article चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरा यात्री, आरपीएफ प्रभारी ने खींचकर निकाला, यात्री की बची जान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?