ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : आईपीएल सट्टे पर सीजी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, पुणे से 26 सटोरिए गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

Breaking News : आईपीएल सट्टे पर सीजी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, पुणे से 26 सटोरिए गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: May 4, 2024
Share
आईपीएल सट्टे पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने आईपीएल सट्टे पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुणे महाराष्ट्र से पुलिस ने 26 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सटोरियों में भिलाई, रायपुर सहित यूपी व मध्यप्रदेश के निवासी शामिल हैं। गिरफ्तार सटोरिए पुणे (महाराष्ट्र) में बैठकर रेड्डी 67, महादेव पैनल 149 एवं लेजर 10 आईडी पैनल से आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा का संचालन कर रहे थे। प्रकरण में 26 सटोरियों के साथ अब तक कुल 34 सटोरिये गिरफ्तार हो चुके हैं।

पुलिस ने सटोरियों के कब्जे से 11 लैपटॉप, 98 मोबाइल फोन, 1 कैल्कुलेटर, 2 वाईफाई, 3 रजिस्टर, 30 पास बुक, 9 चेक बुक, 81 एटीएम, व 50 सिम कार्ड जब्त किया है। जिसकी कुल कीमत है लगभग 25 लाख रुपए बताई जा रही हे। सटोरियों से जब्त लैपटॉप एवं मोबाईल फोन में लगभग 30 करोड़ रुपए से अधिक के लेन-देन की जानकारी मिली है। मोबाईल एवं बैंक खातों से हजारों प्लेयर की जानकारी भी पुलिस को मिली है। गिरफ्तार सटोरियों के खिलाफ थाना गंज में जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध दर्ज है। प्रकरण में धारा 420, 120बी भारतीय तार अधिनियम की धारा 25सी एवं आईटी एक्ट की धारा 66सी जोड़कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने इस साल अब तक आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान सट्टेबाजी करने वाले 57 आरोपियों को किया गिरफ्तार जा चुका है।

बता दें आईजी रायपुर अमरेश मिश्रा व एसपी संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों को आईपीएल क्रिकेट मैच के सीजन में सट्टा खेलने व खिलाने वालों पर कार्रवाई का निदेश दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की। गंज पुलिस व एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने कुछ दिन पहले गोवा के एमवीआर होम्स स्थित एक फ्लैट में रेड कर 8 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 4 लैपटॉप, 1 कैमरा, 1 कैल्क्यूलेटर, 27 मोबाइल, 1 राउटर एवं लिंक कनेक्टर लगभग 10 लाख रुपए का जब्त किया था। इस कार्रवाई के बाद इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी पता तलाश की जा रही थी।

गिरफ्तार सटोरियों से मिला था लिंक
रायपुर पुलिस को गिरफ्तार सटोरियों से पूछताछ में महत्वपूर्ण लिंक मिला था। गिरफ्तार सटोरियों के अन्य साथी महाराष्ट्र के पुणे में बैठकर महादेव एप पैनल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट रायपुर की टीम थाना माना के प्रकरण में आरोपी पतासाजी के लिए पहले से महाराष्ट्र में मौजूद थी। इसके बाद एक अन्य टीम का गठन कर महाराष्ट्र भेजा गया। इसके बाद दोनों ने टीमों ने पुणे पहुंच कर सटोरियों की पतासाजी करते हुए सटोरियों को लोकेट किया। सटोरिए पुणे के भारती विद्यापीठ क्षेत्र के कृष्णा पिकुंज एवं राजदीप अपार्टमेंट स्थित 2 अलग-अलग फ्लैट में रहकर सट्टा खिला रहे थे। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम के सदस्यों द्वारा लगातार 7 दिवस तक उक्त जगह पर दूधवाला, सब्जी वाला, पेपर वाला बनकर रेकी की प्रत्येक व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद दोनों स्थानों पर एक साथ रेड 26 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया।

आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा का हो रहा था संचालन
सटोरियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान रेड्डी 67, महादेव 149 एवं लेजर 10 आईडी पैनल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का संचालन करना स्वीकार किया। सटोरियों ने बताया कि पुरानी बस्ती रायपुर का हिस्ट्रीशीटर पप्पू जेठवानी भी इसमें संलिप्त है। इसके अलावा रायपुर निवासी नवीन वैद्य, कोरबा निवासी पिंटू एवं चांपा निवासी नयन तीनों मुरली से जुड़े हुए है तथा इसी से आईडी लेते है। सटोरियों के बयान के बाद सभी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में 22 छत्तीसगढ के निवासी हैं। जिसमें रायपुर से 7, दुर्ग भिलाई से 6, राजनांदगांव से 3, जांजगीर-चांपा  से 2, कोरबा से 2, सूरजपुर से 1 और मानपुर मोहला से 1 शामिल है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के तीन और उत्तर प्रदेश का एक आरोपी है। प्रकरण में संलिप्त अन्य सटोरियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। इस पूरी कार्रवाई में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, एएसआई किशोर सेठ, मो कय्यूम, प्रेमराज बारिक, प्रधान आरक्षक नोहर देशमुख, चिंतामणी साहू, सरफराज चिश्ती, महेन्द्र राजपूत, मो सुल्तान, रविकांत पाण्डेय, कृपासिंधु पटेल, आरक्षक जसवंत सोनी, हिमांशु राठौड़, अनिल राजपूत, राजिक खान, दिलीप जांगडे, महिपाल सिंह, संतोष सिन्हा, धनंजय गोस्वामी, सुरेश देशमुख, नितेश राजपूत, लालेश नायक एवं महिला आरक्षक बबीता देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

गिरफ्तार आरोपी

  1. राहुल कोल्हाटकर पिता कैलाश कोल्हाटकर उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम निलजी थाना लालबर्रा जिला बालाघाट (म.प्र.)।
  2. समीर मेश्राम उर्फ बबलु पिता राजेन्द्र मेश्राम उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम माहुद थाना अम्बागढ चौकी थाना अम्बागढ चौकी जिला मोहला मानपुर।
  3. अनुराग डहरिया पिता उमेन्द्र डहरिया उम्र 22 वर्ष निवासी गुलाबरा गली नंबर 18 थाना कोतवाली जिला छिन्दवाडा (म.प्र.)।
  4. अक्षत दुबे पिता अरविंद दुबे उम्र 25 वर्ष निवासी जी-20 ए.टी.एम. चौक के पास अवंति विहार थाना तेलीबांधा जिला रायपुर (छ.ग.)।
  5. साहिल साहू पिता राजू साहू उम्र 21 वर्ष निवासी एन.टी.पी.सी. मेन रोड थाना दर्री जिला कोरबा (छ.ग.)।
  6. जॉन सिंह पिता प्रदीप सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी मदर टेरेसा नगर पावर हाऊस पवन किराना के पास थाना छावनीजिला दुर्ग (छ.ग.)।
  7. शेखर वाधवानी पिता श्याम सुंदर वाधवानी उम्र 24 वर्ष निवासी किसाराम गुरूद्वारा के पास लाखे नगर थाना आजाद चौक जिला रायपुर (छ.ग.)।
  8. देवेश सचदेव पिता कन्हैया लाल उम्र 20 वर्ष निवासी जयकाली चौक के पास सारथी चौक लाखे नगर थाना आजाद चौकजिला रायपुर (छ.ग.)।
  9. साहित पराते पिता बृजलाल पराते उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मिरीया  थाना बहेला जिला बालाघाट (म.प्र.)।
  10. अर्पित छाबडा पिता स्व. रत्न छाबडा उम्र 35 वर्ष निवासी मं.नं. 194 अनाज लाईन हटरी बाजार गांधी चौक थाना कोतवाली जिला दुर्ग (छ.ग.)।
  11. रोहित यादव पिता राजेश यादव उम्र 25 वर्ष निवासी दिग्विजय कालेज रोड सोनारपारा थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।
  12. मिथुन चौहान पिता स्व. मन्नुलाल चौहान उम्र 38 वर्ष निवासी थाना चौक चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)।
  13. सौरभ शुक्ला उर्फ बाबू पिता ओम प्रकाश उम्र 27 वर्ष निवासी के.पी.एस. स्कूल के पासवैशाली नगर थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग (छ.ग.)।
  14. हिरेश कुमार पिता गजेन्द्र लाल प्रजापति उम्र 22 वर्ष निवासी बैकुण्ठपुर           हाईस्कूल के पास थाना पटना जिला कोरिया  (छ.ग.)।
  15. मयंक लोहानी पिता विजय कुमार लोहानी उम्र 30 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी दुर्गा मंदिर के पास थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।
  16. रवि तेलवानी पिता स्व. लीलाराम तेलवानी उम्र 48 वर्ष निवासी सांई मंदिर के पास सत्यम विहार कालोनी महादेव घाट रायपुरा थाना डी.डी. नगर जिला रायपुर (छ.ग.)।
  17. विशाल कुमार पिता श्यामलाल चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी थाना चौक चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)।
  18. आशय शिंदे पिता दीपक शिंदे उम्र 27 वर्ष निवासी बसंत टाकिज के पीछे कैम्प-01 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग (छ.ग.)।
  19. आशीष पाहुजा पिता स्व. गोवर्धन पाहुजा उम्र 39 वर्ष निवासी पुराना बस स्टैण्ड सांई कालोनी थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ.ग.)।
  20. राहुल प्रीतवानी पिता अशोक कुमार प्रीतवानी उम्र 36 वर्ष निवासी सोनकरपारा सारथी चौक थाना आजाद चौक जिला रायपुर (छ.ग.)।
  21. कमल सिंह पिता वीरनारायण सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी सुभाष चौक रामानुजगंज थाना रामानुजगंज जिला सूरजपुर (छ.ग.)।
  22. अंश भटठी पिता राकेश भटठी उम्र 19 वर्ष निवासी हाऊसिंग बोई भिलाई थाना जामुल जिला दुर्ग (छ.ग.)।
  23. सुजल रूपरेला पिता स्व. पुरूषोत्तम रूपरेला उम्र 18 साल निवासी गुप्ता किराना स्टोर्स के पास वालफोर्ड सिटी भाटागांव थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर (छ.ग.)।
  24. शशांक कुमार राय पिता सलील कुमार राय उम्र 46 वर्ष निवासी जी-23 सेक्टर 01 अवंति विहार थाना तेलीबांधा जिला रायपुर (छ.ग.)।
  25. भुनेश कुमार पिता देशपत राजपूत उम्र 26 वर्ष निवासी सरिला बहारा थाना अलालपुर जिला हमीरपुर (उ.प्र.)।
  26. अक्षत धनकर पिता तुलसी राम धनकर उम्र 26 वर्ष सा. रवेली थाना नंदनी अहिरवारा जिला दुर्ग (छ.ग.)।
चौकीदार की हत्या का हुआ खुलासा… मामूली विवाद बना हत्या का कारण… आरोपी तक ऐसे पहुंची पुलिस… पढ़े पूरी खबर
यूनिसेफ ने चेताया, कोरोना वायरस से पूरी एक पीढ़ी का भविष्य खतरे में
स्कूल बसों की फिटनेस जांचेगी पुलिस, सेक्टर-6 पुलिस ग्राउंड पर जमा होंगे शहर के स्कूल बस
पार्टनर, तुम्हारी पॉलिटिक्स क्या है? महाराष्ट्र में फिर छिड़ी कांग्रेस नेता के बयान पर रार, विपक्षी दलों की मीटिंग बुला रहे पवार
छत्तीसगढ़ मिलेट उत्पादन में इनपुट सब्सिडी देने वाला देश का एक मात्र राज्य…. मिलेट मिशन में वैज्ञानिक पद्धति से उत्पादन और प्रसंस्करण से खुलेंगे रोजगार और आय के नए रास्ते
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 200 # 04 May 2024
Next Article Bhilai Breaking : ससुर पर फायरिंग करने वाला दामाद अरेस्ट, पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?